फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eight lakh rupees were blown from inside Axis Bank, the incident occurred in the civil line branch of Prayagraj

एक्सिस बैंक के अंदर से आठ लाख रुपये उड़ाए, प्रयागराज की सिविल लाइन शाखा में हुई वारदात

Fri, 18 Dec 2020 12:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh rupees were blown from inside Axis Bank, the incident occurred in the civil line branch of Prayagraj
prayagraj news : एक्सिस बैंक सिविल लाइंस शाखा से आठ लाख रुपये से भरा बैग लेकर जाता चोर। - फोटो : prayagraj

एक्सिस बैंक की सिविल लाइंस शाखा में बृहस्पतिवार को एक चोर ने आठ लाख रुपये उड़ा दिए। बैंक का कलेक्शन एजेंट दोपहर में कलेक्शन के रुपये जमा करने बैंक गया था। रुपयों से भरा बैग रखकर वह दूसरे एजेंट से बात करने लगा तभी एक युवक बैग लेकर चंपत हो गया। सीसीटीवी में पूरी घटना की रिकार्डिंग मिल गई है। पुलिस फिलहाल दो कलेक्शन एजेंटों से पूछताछ कर रही है। हुलिये के आधार पर चोर को खोजा रहा है। मौके पर आला अधिकारी पहुंचे और पूछताछ की।

विज्ञापन

Eight lakh rupees were blown from inside Axis Bank, the incident occurred in the civil line branch of Prayagraj
Crime - फोटो : demo pic

दारागंज का रहने वाला रितिक मिश्रा एक्सिस बैंक के सीएमएस विभाग में कलेक्शन एजेंट था। बृहस्पतिवार को वह दूसरे एजेंट अमित के साथ चौक, मुट्ठीगंज, दारागंज, बैरहना समेत कई इलाकों से पैसे कलेक्ट कर बैंक पहुंचा था। दोनों ने पास तकरीबन 15 लाख रुपये थे। रितिक ने कलेक्शन के करीब आठ लाख रुपये बैग में रखा और जमा करने की लाइन में लग गया। वहां भीड़ थी तो वह दूसरी लाइन में खड़ा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Eight lakh rupees were blown from inside Axis Bank, the incident occurred in the civil line branch of Prayagraj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उसी समय उसे एजेंट बृजेंद्र दिख गया। रितिक पैसों से भरा बैग लाइन में रखकर उससे बात करने लगा। इसी बीच तीन बजकर एक मिनट पर एक युवक अंदर घुसा और वह सीधा रितिक के बैग के पास पहुंच गया। उसने बैग उठाया और बैंक के बाहर निकल गया। तब तक रितिक का ध्यान उधर नहीं गया था। बात कर जब वह वापस लौटा तो उसके होश उड़ गए। बैग गायब था। तुरंत मैनेजर समेत अन्य अधिकारियों को सूचना दी। पहले तो बैंक के दरवाजे बंद कर खोजबीन हुई फिर सीसीटीवी फुटेज देखा गया। साफ हो गया कि रुपये बाहर से आया युवक उठा ले गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

  • मौके पर एसपी सिटी दिनेश सिंह, सीओ अजीत सिंह समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। बैंककर्मियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज ले ली है। फुटेज के आधार पर युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। घटना से बैंक में हड़कंप मचा रहा। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कलेक्शन एजेंट समेत दो से पुलिस ने पूरी घटना के संबंध में पूछताछ की है।
विज्ञापन

Eight lakh rupees were blown from inside Axis Bank, the incident occurred in the civil line branch of Prayagraj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महज चार मिनट बैंक में रहा चोर, सीधे बैग के पास पहुंचा

प्रयागराज। एक्सिस बैंक में चोर तीन बजकर एक मिनट पर घुसा। वह कुल चार मिनट बैंक में रहा। पहले तो उसने इधर उधर देखा फिर सीधा रुपयों से भरे बैग के पास गया। बैग उठाकर बैंक से निकल गया। फुटेज से साफ लग रहा था कि चोर ने पहले बैंक की रेकी की है। उसे बैंक के बारे में अ‘छी तरह से मालूम था। पुलिस पुरानी सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है कि कहीं वह पहले तो बैंक में नहीं आया था।

हफ्ते भर में दूसरी वारदात

प्रयागराज। सिविल लाइंस में बैंक के अंदर से चोरी की हफ्ते भर में यह दूसरी वारदात है। कुछ दिन पहले कौशांबी के एक युवक ने जमीन बेची थी। वह दो लाख लेकर बैंक गया था। बैंक के अंदर से उसके रुपये उड़ा दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed