अशरफ को शरण देने में चार संबंधियों समेत आठ गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई और एक लाख के इनामी खालिद अजीम उर्फ अशरफ को शरण देने के आरोप में उसके चार संबंधियों (सालों) समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि शरण देने के साथ ही आरोपियों ने अशरफ को भगाने में भी मदद की।
घूमनगंज पुलिस के मुताबिक, लगातार सूचना मिल रही थी कि एक लाख के इनामी अशरफ को उसके कुछ रिश्तेदार व अन्य लोग पुलिस से बचने में मदद दे रहे हैं। सोमवार को सूचना मिली थी कि अशरफ शिवाला मार्केट बम्हरौली निवासी इमरान अहमद के घर आने वाला है। पुलिस वहां पहुंची तो कुछ देर बाद कौशाम्बी की ओर से दो चारपहिया वाहन आए, जिसमें से उतरकर एक व्यक्ति पीछे मुड़कर चला गया।
मुखबिर ने बताया कि यह अशरफ है। संबंधित मकान में दबिश दी गई, लेकिन अशरफ मकान के पिछले गेट से भाग निकला, जबकि मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें अशरफ के चार संबंधी भी शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अशरफ को भागने में मदद की। साथ ही यह भी बताया कि सभी अशरफ के कहने पर जुटे थे और जमीन बेचने के लिए कुछ किसानों को भी बुलवाया था।
गिरफ्तार आरोपी
अब्दुल रहमान उर्फ कमर, अब्दुल वाहिद फैजी, अब्दुल वासित उर्फ फैसल, अब्दुल समद उर्फ सद्दाम सभी निवासी हटवा कौशाम्बी (चारों अशरफ के साले हैं), इमरान अहमद निवासी शिवाला बम्हरौली, मो साकिब व नूर मोहम्मद निवासी चकिया, मो रिजवान निवासी गुलाबबाड़ी खुल्दाबाद।