फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eight alumni of MNNIT will be honored, an alumni meet is proposed on November 15 and 16

MNNIT : एमएनएनआईटी के आठ पुरा छात्र सम्मानित किए जाएंगे, 15 व 16 नवंबर को प्रस्तावित है पुरा छात्र सम्मेलन

Sat, 04 Oct 2025 06:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Oct 2025 06:17 PM IST
सार

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के आठ पुरा छात्रों को विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पूर्व छात्र संघ की ओर से शुक्रवार को इनके नामों की घोषणा की गई। 15 और 16 नवंबर को प्रस्तावित पुरा छात्र सम्मेलन में इन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
Eight alumni of MNNIT will be honored, an alumni meet is proposed on November 15 and 16
एमएनएनआईटी - फोटो : X @MNNITALLD

विस्तार

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के आठ पुरा छात्रों को विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पूर्व छात्र संघ की ओर से शुक्रवार को इनके नामों की घोषणा की गई। 15 और 16 नवंबर को प्रस्तावित पुरा छात्र सम्मेलन में इन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा। संस्थान की ओर से पिछले वर्ष से ही पुरा छात्रों को सम्मानित करने की परंपरा शुरू की गई है। इसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों में खास उपलब्धि हासिल करने वाले पुरा छात्रों को सम्मानित किया जाता है। इनका चयन पुरा छात्र संघ की ओर से गठित कमेटी करती है। पुरा छात्र संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. अवनीश कुमार दुबे ने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए चयन-सह-खोज समिति ने पुरा छात्रों से 15 मार्च से 30 जून के बीच आवेदन मांगे थे। कुल आठ श्रेणियों में 85 लोगों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन


पुरस्कार के लिए चयनित पुरा छात्र

1. 60 वर्ष से अधिक आयु श्रेणी में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त 1968 बैच के वाइस एडमिरल अशोक कुमार कालरा को दिया जाएगा। अशोक कुमार परमाणु प्रणोदन नियंत्रण प्रणाली की डिजाइन और समीक्षा में शामिल थे। वे मिसाइल दागने में सक्षम एक अत्यधिक जटिल मानवरहित अंडरवाटर प्लेटफॉर्म की डिजाइन, ऑर्डर और फिटिंग में सक्रिय रूप से शामिल रहे। उन्होंने स्वदेश निर्मित पहली अंडरवाटर मिसाइल के सभी परीक्षण किए। इसने भारत को ऐसी क्षमता वाला दुनिया का चौथा देश बना दिया। उन्हें जहाज निर्माण केंद्र का प्रमुख बनाया गया जहां उनकी अगुवाई में पहली परमाणु पनडुब्बी का निर्माण किया गया। अशोक कालरा को राष्ट्रपति की ओर से अति विशिष्ट सेवा और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

2. व्यावसायिक उत्कृष्ठता श्रेणी में 1986 बैच के उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ को चुना गया है। अमिताभ को प्रधानमंत्री पुरस्कार, एमआर पुरस्कार, जीएम पुरस्कार और डीआरएम पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. व्यावसायिक उत्कृष्टता निजी, कॉर्पोरेट और उद्योग के लिए 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में शरद महेंद्र को चुना गया है। महेंद्र को वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ विपणन और संचार के लिए लंदन के हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
4. विशिष्ट प्रेरणा श्रेणी के अंतर्गत 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में व्यावसायिक उत्कृष्टता शैक्षणिक और अनुसंधान क्षेत्र में डॉ. भरत राज सिंह को पुरस्कार दिया जाएगा। डॉ. भरत लखनऊ स्थित प्रबंधन विज्ञान संकाय महानिदेशक तकनीकी के पद पर हैं। इन्हें राज्य वैज्ञानिक पुरस्कार-1965, एकेटीयू द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षाविद पुरस्कार-2018 से नवाजा जा चुका है।
5. विशिष्ट उद्देश्य श्रेणी में व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए 1996 बैच के विजय वधावन को चुना गया है। वह दिल्ली एनसीआर में प्रभागीय निदेशक के पद कार्यरत हैं।

6. प्रतिष्ठित मोती श्रेणी व्यावसायिक उत्कृष्टता उद्यमिता और नवाचार के लिए कुलदीप त्यागी को चुना गया है। उद्योग के क्षेत्र में इनके नाम कई उपलब्धियां हैं।
7. पुरुष वर्ग में युवा उपलब्धि पुरस्कार प्रशांत को दिया जाएगा। महिला वर्ग में इस पुरस्कार के लिए सृष्टि सिंह को चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed