फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eid

ईद-उल-अजहा पर करेंगे बारगाहे इलाही में सजदा

Mon, 12 Aug 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Eid
Eid - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। कुर्बानी के त्योहार ईद-उल-अजहा पर सोमवार को ईदगाह, जामा मस्जिदों सहित शहर की तमाम इबादतगाहों में खास नमाज अदा की जाएगी। सबसे बड़ी जमात ईदगाह में जुटेगी जहां मौलाना वजाहत हुसैन नमाज पढ़वाएंगे। मुतवल्ली एमएस फारुकी के मुताबिक रविवार की शाम तक शामियाना और लाउडस्पीकर लगवाने के साथ सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गईं।
विज्ञापन

जामा मस्जिद चौक में इमाम व खतीब मौलाना रईस अख्तर नमाज पढ़वाएंगे। नमाजे अलविदा इंतेजामिया कमेटी के मोहम्मद आजम, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद हबीब, सैयद सईद अख्तर के मुताबिक नमाजियों के लिए सभी तरह के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। इसी तरह जामा मस्जिद शाह वसीउल्लाह में कारी मुहम्मद अमीन और जामा मस्जिद वसीयाबाद में मुफ्ती सैफुर्रहमान बकरीद की नमाज पढ़वाएंगे। शिया जामा मस्जिद चक में इमाम जुमा व जमात मौलाना सैयद हसन रजा की इमामत में नमाज होगी। इस बावत साफ-सफाई, पानी आदि की तैयारियां मुकम्मल की गईं।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा पर कब कहां होगी नमाज
0 ईदगाह/सुबह नौ बजे
0 जामा मस्जिद चौक/सुबह 8.30 बजे
0 जामा मस्जिद वसीयाबाद/8.30 बजे
0 जामा मस्जिद शाह वसीउल्लाह/9 बजे
0 शिया जामा मस्जिद, चक/ दस बजे
0 मस्जिदे आयशा/सुबह सवा सात बजे
0 मस्जिदे फातिमा/सुबह सात बजे
0 मस्जिद खानकाहे अजमली,
दायराशाह अजमल/10.30 बजे
0 मस्जिद मिन्हाजपुर/सुबह 7.30 बजे
0 मस्जिद दोंदीपुर/सुबह 7.30 बजे
0 मस्जिद अब्दुल्लाह/सुबह आठ बजे
0 बड़ा ताजिया मस्जिद/आठ बजे
0 करेली मक्का मस्जिद/7.15
0 इकरा मस्जिद, रहमतनगर/7.30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed