Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Education Service Selection Commission could not accept any recruitment applications, examination proposed on

UP : शिक्षा सेवा चयन आयोग नहीं ले सका किसी भर्ती का आवेदन, 29 एवं 30 जनवरी को परीक्षा प्रस्तावित

Wed, 01 Oct 2025 05:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Oct 2025 05:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) को लेकर भी दुविधा बनी हुई है। आयोग ने 29 और 30 जनवरी को परीक्षा कराने की घोषणा की है लेकिन अब तक आवेदन प्रक्रिया ही शुरू नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Education Service Selection Commission could not accept any recruitment applications, examination proposed on
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC - फोटो : X(@upesscprayagraj)

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) को लेकर भी दुविधा बनी हुई है। आयोग ने 29 और 30 जनवरी को परीक्षा कराने की घोषणा की है लेकिन अब तक आवेदन प्रक्रिया ही शुरू नहीं हो पाई है। यहां तक कि आवेदन का प्रारूप ही तैयार नहीं हो पाया है। ऐसे में तय तारीख पर परीक्षा कराने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आयोग के गठित हुए दो साल से अधिक हो गया है लेकिन अब तक किसी भी भर्ती के आवेदन नहीं लिया जा सका है।

विज्ञापन


यूपीटीईटी पहली परीक्षा होगी जिसके लिए आयोग खुद विज्ञापन जारी करने के साथ अभ्यर्थियों से आवेदन लेगा लेकिन अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय के इस्तीफे के बाद गतिरोध बन गया है। उनका इस्तीफा स्वीकार होने से एक दिन पहले असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया। इसके अलावा 15 और 16 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। ऐसे में शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


अफसरों के अनुसार यदि तय तारीख पर परीक्षा करानी है तो अक्तूबर के पहले पखवाड़ा में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए। इसे ध्यान में रखकर आयोग ने इसका प्रस्ताव तैयार करने के लिए कमेटी बनाई है, प्रारंभिक प्रस्ताव भी तैयार हो गया है लेकिन शासन से इसे स्वीकृति नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि प्रस्ताव के कई बिंदुओं को लेकर गतिरोध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों का कहना है कि अब नए अध्यक्ष के आने के बाद ही यूपीटीईटी की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। वहीं जल्दी भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई तब भी नए अध्यक्ष की नियुक्ति अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में हो पाएगी। ऐसे में अक्तूबर में यूपीटीईटी के लिए आवेदन शुरू हो पाएगा इसे पर भी सवाल है। हालांकि, आयोग के सचिव मनोज कुमार का कहना है कि अभी यूपीटीईटी के लिए कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। यूपीटीईटी की तैयारी शुरू है। आयोग के निर्णय के क्रम में आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed