फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Education Service Selection Commission accused of breaking promise, candidates will meet the chairman again on

Prayagraj : शिक्षा सेवा चयन आयोग पर वादा खिलाफी का आरोप, 16 जून को अध्यक्ष से फिर मिलेंगी अभ्यर्थी

Sat, 14 Jun 2025 06:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 06:05 PM IST
सार

पीजीटी के बाद अब टीजीटी की स्थिति स्पष्ट करने को लेकर अभ्यर्थी 16 जून को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष से मिलेंगे। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि प्रचंड गर्मी में अभ्यर्थी धरने पर बैठे रहे और आयोग के आश्वासन पर धरना खत्म किया था

विज्ञापन
Education Service Selection Commission accused of breaking promise, candidates will meet the chairman again on
चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीजीटी के बाद अब टीजीटी की स्थिति स्पष्ट करने को लेकर अभ्यर्थी 16 जून को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष से मिलेंगे। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि प्रचंड गर्मी में अभ्यर्थी धरने पर बैठे रहे और आयोग के आश्वासन पर धरना खत्म किया था, लेकिन आयोग बेरोजगारों के साथ वादा खिलाफी कर रहा  है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। आयोग द्वारा पीजीटी परीक्षा पर स्थिति स्पष्ट कर अगस्त के अंतिम सप्ताह में परीक्षा कराने का नोटिस जारी कर दिया गया लेकिन टीजीटी परीक्षा को लेकर आयोग ने अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

विज्ञापन


अनिल सिंह का कहना है कि  शिक्षा सेवा चयन आयोग की एक हालिया बैठक में अध्यक्ष ने उप सचिव के हवाले से युवा मंच के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया गया था कि आपातकालीन मीटिंग बुलाकर टीजीटी परीक्षा की तिथि के संबंध में विधिवत सूचना आयोग की वेबसाइट पर नोटिस के माध्यम से दी जाएगी, लेकिन अभी तक शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से कोई अधिकारिक सूचना या संशोधित परीक्षा तिथि आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित नहीं की गई है। इससे लाखों प्रतियोगी छात्र-छात्राओं में भ्रम और मानसिक तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


परीक्षा की अनिश्चितता के कारण छात्र अपनी पढ़ाई की रणनीति भी तय नहीं कर पा रहे हैं। आयोग को अब तक परीक्षा की संशोधित तिथि एवं संबंधित जानकारी यथाशीघ्र आयोग की वेबसाइट पर नोटिस के माध्यम से प्रकाशित कर देनी चाहिए, जिससे सभी अभ्यर्थियों को उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सके और वे अपनी तैयारी सुचारू ढंग से करें। 16 जून 2025 को शिक्षा सेवा चयन आयोग से परीक्षा के संबंध में स्पष्ट नोटिस जारी कराने को लेकर युवा मंच के नेतृत्व में अध्यक्ष से मुलाकात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed