फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Education Selection Commission asked for details of vacant posts from all departments

UPESSC : शिक्षा चयन आयोग ने सभी विभागों से मांगा रिक्त पदों का ब्यौरा, जल्द शुरू हो सकती है भर्ती

Fri, 13 Dec 2024 09:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Dec 2024 09:19 AM IST
सार

माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए आयोग को मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में अधियाचन मिल सकते हैं। वहीं, अशासकीय महाविद्यालयों में जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से शिक्षा सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजने की तैयारी है।

विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सभी विभागों से शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा है। विभागों की ओर से अधियाचन मिलने के बाद आयोग नई भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी करेगा। महाकुंभ के बाद आयोग नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।

विज्ञापन

फिलहाल, आयोग के सामने पहली चुनौती लंबित भर्ती परीक्षाओं को पूरी कराने की है। आयोग ने अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर भर्ती के लिए 15 व 16 फरवरी को परीक्षा तिथि प्रस्तावित की है। वहीं, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी के 3539 पदों के लिए चार व पांच अप्रैल और पीजीटी के 624 पदों के लिए 11 व 12 अप्रैल को परीक्षा तिथि निर्धारित की है।

विज्ञापन


लंबित भर्ती परीक्षाएं पूरी कराने के बाद आयोग नई भर्तियां शुरू करेगा। आयोग ने परिषदीय विद्यालयों, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों, व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों, अटल आवासीय विद्यालयों, अशासकीय महाविद्यालयों और अल्पसंख्यकों स्कूलों व कॉलेजों में शिक्षक भर्ती के लिए संबंधित विभागों से रिक्त पदों का ब्योरा मांग लिया है और विभागों ने भी रिक्त पदों की गणना शुरू करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल शुरू होंगी कई भर्तियां

माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए आयोग को मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में अधियाचन मिल सकते हैं। वहीं, अशासकीय महाविद्यालयों में जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से शिक्षा सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजने की तैयारी है। अशासकीय महाविद्यालयों में लंबित 1017 पदों पर भर्ती पूरी होने के बाद तकरीबन एक हजार पदों पर नई भर्ती कराए जाने की तैयारी है।

आयोग के सूत्रों का कहना है कि जून तक सभी लंबित भर्तियां पूरी कराए जाने की तैयारी है। इस बीच नई भर्तियां भी शुरू करा दी जाएंगी। विभागों से जैसे ही अधियाचन मिलेंगे, आयोग की ओर से नई भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे। वर्ष 2025 में कई नई भर्तियां शुरू होंगी। इनमें अशासकीय कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी, पीजीटी, परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक, अल्पसंख्यक महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर आदि पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed