फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Education News Prayagraj

Prayagraj News: राज्य विवि में बीएएलएलबी की 60 सीटों पर होंगे प्रवेश

Thu, 15 Jun 2023 08:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Jun 2023 08:08 PM IST
सार

कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि राज्य विवि परिसर में 10 नए पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं। इसके तहत बीफॉर्मा, बीएससी कृषि बीएएलएलबी एवं बीसीए की 60-60 सीटों, एलएलएम, एमएससी (एग्रीकल्चर) एग्रोनॉमी, एमएससी (एग्रीकल्चर) जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, एमएससी (एग्रीकल्चर) हॉटीकल्चर एवं एमएससी (एग्रीकल्चर) मृदा विज्ञान की 20-20 सीटों और एमसीए की 40 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे।

विज्ञापन
Education News Prayagraj
Prayagraj News : रज्जू भैया राज्य विवि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 से बीएएलएलबी, एलएलएम सहित 10 नए पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों सहित संघटक महाविद्यालयों में संचालित प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में पहली बार प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिले होंगे। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है।

विज्ञापन

कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि राज्य विवि परिसर में 10 नए पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं। इसके तहत बीफॉर्मा, बीएससी कृषि बीएएलएलबी एवं बीसीए की 60-60 सीटों, एलएलएम, एमएससी (एग्रीकल्चर) एग्रोनॉमी, एमएससी (एग्रीकल्चर) जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, एमएससी (एग्रीकल्चर) हॉटीकल्चर एवं एमएससी (एग्रीकल्चर) मृदा विज्ञान की 20-20 सीटों और एमसीए की 40 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि इन कॉलेजों की ओर से की गई मांग के आधार पर सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। राज्य विवि के पीआरओ डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार शैक्षिक सत्र 2023-24 में विश्वविद्यालय परिसर एवं संघटक महाविद्यालयों में संचालित समस्त व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed