{"_id":"5dceecb38ebc3e547b5e7bac","slug":"education-allahabad-news-ald2602773173","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने से रोका तो छात्रा सड़क पर लेट गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देने से रोका तो छात्रा सड़क पर लेट गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा। बीएड परीक्षा में सम्मिलित न करने पर महिला अभ्यर्थी ने विद्यालय के सामने जमकर हंगामा किया। वह पहले तो रोड पर ही लेट गई। बाद में पुलिस के आने पर उसने विद्यालय के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। हालांकि काफी देर समझाने बुझाने के बाद महिला वहां से हटी और पुलिस के साथ थाने पहुंची। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी। इस दौरान विद्यालय के सामने जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और लोगों की भारी भीड़ लग गई।
कुंडा कस्बे में स्थित कृपालु महिला महाविद्यालय में प्रयागराज के पोंगहट पुल निवासी अंजू सिंह बीएड की पढ़ाई कर रही हैं। शुक्रवार से परीक्षा होने के चलते वह गुरुवार को प्रवेश पत्र लेने के लिए पहुंची थी। इस पर विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें मानक के हिसाब से उपस्थिति न होने के चलते प्रवेश पत्र नहीं दिया। काफी प्रयास के बाद भी महिला अभ्यर्थी को प्रवेशपत्र नहीं मिला तो उसने हंगामा किया। शुक्रवार को वह परीक्षा के टाइम पर पहुंची और फिर से विद्यालय में जाने का प्रयास किया लेकिन उसे गेट पर ही रोक दिया गय। काफी प्रयास के बाद भी वह अंदर नहीं जा पाई तो वह विद्यालय के सामने ही सड़क पर लेट गई। इससे रोड पर जाम लगने लगा।
कुछ देर में इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची तो महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उसने बताया कि वह घर दूर होने की वजह से विद्यालय नहीं आ पाती थी। इसके साथ ही स्लेबस इंग्लिस मीडियम होने के चलते यहंा शिक्षक भी नहीं है। इसके चलते उसे परीक्षा से बाहर कर दिया गया है। पुलिस के आने पर उसकी कक्ष निरीक्षक उसके पास आई और बताया कि उनकी उपस्थिति न होने के चलते एडमिट कार्ड नहीं आया। विद्यालय आने के लिए उसे फोन किया जाता था लेकिन वह फोन नहीं उठाती थी। आन लाइन हाजिरी होने के चलते युनिवर्सिटी से परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगाई गई। काफी देर बाद पुलिस समझा-बुझाकर महिला अभ्यर्थी को थाने ले गई। महिला ने थाने में विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी है।