{"_id":"585999ca4f1c1b1a56e3a475","slug":"education-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"12460 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन 28 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12460 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन 28 से
amar ujala
Updated Wed, 21 Dec 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
jobs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 12460 सहायक अध्यापकों के खाली पदों पर नियुक्ति के लिए प्रदेश के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से 21 से 22 दिसंबर तक पद घोषित करने को कहा है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 दिसंबर से शुरू होंगे, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि नौ जनवरी है, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी एवं चालान भरते हुए आवेदन पूर्ण करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी है, आवेदन में सुधार करने के लिए 17 से 19 जनवरी के बीच मौका दिया जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि इन पदों के लिए दो वर्षीय बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी उर्दू प्रवीणताधारी, डीएड विशेष शिक्षा, चार वर्षीय बीएलएड योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
चार हजार उर्दू शिक्षकों के लिए पदों की घोषणा आज
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्राथमिक विद्यालयों में चार हजार सहायक अध्यापक (उर्दू भाषा) के खाली पदों की घोषणा 21 एवं 22 दिसंबर को करेगा। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से खाली पदों के लिए विज्ञापन जारी करने को कहा है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 दिसंबर से शुरू होकर 10 जनवरी तक चलेगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी है, ऑनलाइन ई-आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 13 जनवरी है। आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 16 से 18 जनवरी के बीच मौका दिया गया है।