फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ED raids houses of two accused in Shine City fraud, accused not found

प्रयागराज : ईडी का शाइन सिटी धोखाधड़ी के दो आरोपियों के घर छापा, नहीं मिले आरोपी

Mon, 12 Feb 2024 12:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 12:38 PM IST
सार

अल्लापुर निवासी रत्ना शर्मा ने आठ लाख की धोखाधड़ी के आरोप में शाइन सिटी कंपनी के शमशाद अंसारी व शाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि प्लॉट के नाम पर रकम लेकर हड़प ली गई। शाइन सिटी धोखाधड़ी से जुड़े मामले में ईडी की लखनऊ इकाई की टीम भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
ED raids houses of two accused in Shine City fraud, accused not found
शाइन सिटी दफ्तर। सांकेतिक चित्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्लाॅट के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के मामले में शाइन सिटी कंपनी के दो आरोपियों के घरों पर रविवार को प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ की टीम ने छापा मारा। अफसरों ने शिवकुटी व करेली में स्थित दोनों के घरों पर पहुंचकर पूछताछ की। इनमें से एक के परिजनों को समन तामील कराया गया जबकि दूसरे के घर समन चस्पा कर टीम लौट गई।

विज्ञापन


अल्लापुर निवासी रत्ना शर्मा ने आठ लाख की धोखाधड़ी के आरोप में शाइन सिटी कंपनी के शमशाद अंसारी व शाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि प्लॉट के नाम पर रकम लेकर हड़प ली गई। शाइन सिटी धोखाधड़ी से जुड़े मामले में ईडी की लखनऊ इकाई की टीम भी जांच कर रही है। इसी क्रम में शिवकुटी के नया पुरवा निवासी शमशाम अंसारी व करेली निवासी शाहिद को नोटिस जारी कर बयान देने के लिए बुलाया गया था। सूत्रों का कहना है कि कई बार रिमाइंडर के बाद भी दोनों ने बयान दर्ज नहीं कराया।
विज्ञापन


इसी के बाद ईडी की ओर से दोनों के खिलाफ समन जारी किया गया। ईडी लखनऊ की टीम ने समन लेकर रविवार दोपहर में शहर पहुंची और शिवकुटी व करेली में दोनों के घरों पर छापा मारा। शिवकुटी में शमशाद के घर पर महिलाएं मिलीं जिन्होंने उसके बारे में पूछने पर बताया कि वह घर पर नहीं है। वह कहां है, इस बारे में भी महिलाएं कोई जानकारी नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद समन तामील कराकर ईडी के अफसर करेली में शाहिद के घर पहुंची लेकिन वहां ताला लगा मिला। इस पर समन उसके घर पर चस्पा कर टीम लौट गई। हालांकि यह कार्रवाई बेहद गोपनीय रही और स्थानीय पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई। करेली इंस्पेक्टर अमरनाथ राय ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। उधर शिवकुटी पुलिस ने भी ऐसी ही बात बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed