फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ED files money laundering case in misappropriation of 53 crores

प्रयागराज : 53 करोड़ की हेराफेरी में ईडी ने दर्ज किया मनी लॉड्रिंग का केस

Mon, 04 Apr 2022 10:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Apr 2022 10:54 PM IST
सार

पिछले साल जुलाई में मामला सामने आने के बाद इस मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। भुक्तभोगी जयप्रकाश केशरी निवासी तेलियगंज थाना कटरा कोतवाली ने अपने ही गांव के आशीष सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज प्रयोग करने संबंधी अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
ED files money laundering case in misappropriation of 53 crores
Money Laundering

विस्तार

दूसरे के नाम पर खाता खुलवाकर 53 करोड़ की हेराफेरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज किया है। मामला एक्सिस बैंक की चौक स्थित शिवचरण लाल रोड शाखा का है। इस संबंध में मिर्जापुर की कटरा कोतवाली में दर्ज एफआईआर को आधार बनाकर ईडी ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन



पिछले साल जुलाई में मामला सामने आने के बाद इस मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। भुक्तभोगी जयप्रकाश केशरी निवासी तेलियगंज थाना कटरा कोतवाली ने अपने ही गांव के आशीष सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज प्रयोग करने संबंधी अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि उसके नाम पर खाता खुलवाकर आशीष ने इसमें 53 करोड़ का लेनदेन किया था।
विज्ञापन



अलग-अलग खातों से इसमें रकम भेजी गई थी और अलग-अलग तिथियों में खाते से रकम की निकासी की गई थी। सूत्रों ने बताया कि आरोपी आशीष घटना के  दौरान एक्सिस बैंक की चौक शाखा में तैनात था और वहीं खाता खुलवाकर यह खेल किया गया। वर्तमान में वह एक सरकारी बैंक में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी केस को आधार बनाकर ईडी ने आरोपी के खिलाफ मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज किया है। अब ईडी इस बात का पता लगाएगी कि खाते में रकम किन-किन खातों से भेजी गई। साथ ही खाते से निकाली गई रकम का प्रयोग कहां और किन संपत्तियों को बनाने में किया गया। 

यह था पूरा मामला
जयप्रकाश ने पुलिस को बताया कि  आशीष उसका दोस्त था। 2012 में चौक स्थित एक्सिस बैंक में तैनाती के दौरान एक दिन वह उसके घर आया। फिर कहा कि उसकी नई-नई नौकरी है और कंपनी ने खाता खुलवाने का टारगेट दिया है। ऐसे में वह एक खाता खुलवा ले। इसकेबाद उसने उसे अपने पैन व आधार कार्ड की छायाप्रति देते हुए एक फार्म प हस्ताक्षर भी कर दिए।


कुछ दिनों बाद पूछने पर आशीष ने बताया कि अब खाता खुलवाने की जरूरत नहीं है। मई 2021 में इनकम टैक्स विभाग की ओर से मैसेज आने पर पता चला कि उसके नाम से चौक एक्सिस बैंक शाखा में खोले गए खाते में 53 करोड़ रुपयों का लेनदेन हुआ है। आयकर विभाग ने 2015 व 2016 में इस संबंध में उसके नाम से नोटिस भी जारी किया। इसके बाद भुक्तभोगी ने केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed