{"_id":"57eecec54f1c1b816757641c","slug":"ecc-elected-president-gopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसीसी में गोपाल अध्यक्ष निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसीसी में गोपाल अध्यक्ष निर्वाचित
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 01 Oct 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में निर्वाचन मंडल के गठन के लिए द्वितीय चरण में शुक्रवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर कंाटे की टक्कर में सर्वाद्धिक 50 वोट पाकर गोपाल पांडेय निर्वाचित घोषित किये गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिलीप सिंह को मात्र एक मत के अंतर से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर गौरव सिंह और रजनीश पांडेय के बीच मुकाबला टाई हो गया। दोनों ने 51-51 मत हासिल किए। दोनों को ही संयुक्त रूप से विजयी घोषित किया गया।
मंत्री पद पर आशीष मिश्र ने 53 मत प्राप्त करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रजनीश सिंह को 8 मतों के अंतर से पराजित किया। संयुक्त मंत्री पर विजयी ऋषभ टंडन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजरा बेगम को 18 मतों से हराया। सांस्कृतिक मंत्री पद में हर्ष दुबे ने 53 मत प्राप्त करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रजत पाल को 12 मतों के अंतर से पराजित किया। जबकि उपकोषाध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई में अभिषेक तिवारी ने आशीष कुमार त्रिपाठी को 9 मतों के अंतर से पराजित किया।
निर्वाचन मंडल के 159 प्रतिनिधियों मे से 158 ने मतदान में हिस्सा लिया। मात्र एक कक्षा प्रतिनिधि डेंगू होने की वजह मतदान में हिस्सा नहीं ले पाया। विज्ञान वर्ग और वाणिज्य में 100 फीसदी वोटिंग हुई। कला वर्ग से 69 में से 68 वोट किया तथा अन्य गतिविधियों से सभी 11 प्रतिनिधियों ने मतदान किया। सभी 42 छात्रा प्रतिनिधियों ने मतदान किया।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर गोपाल के बाद दिलीप सिंह को 49, अखंड प्रताप सिंह को 37, और आलोक कुमार को 22 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर रजनीश पांडेय और गौरव सिंह के बाद शुभम को 21, शुभम मिश्र को छह तथा सत्यम यादव को 24 मत मिले। पांच ने किसी को मत नहीं दिया।
मंत्री पद के प्रत्याशी अनुराग को 21, सतेन्द्र कुमार को 19, आशीष मिश्र को 53, मृत्युंजय सिंह को 18 और रजनीश सिंह को 45 मत मिले। दो ने किसी को मत नहीं दिया। संयुक्त मंत्री पद के प्रत्याशी मंगलेश्वर प्रसाद को 26, अजरा बेगम को 27, शिवम् त्रिपाठी को 17, ऋषभ टंडन को 45, रिन्शु कुमार सिंह को 21 और रोहित शर्मा को 18 वोट मिले। तीन सदस्यों ने किसी को वोट नहीं दिया। जबकि, एक मत अवैध था। सांस्कृतिक मंत्री पद के प्रत्याशी मानव खरबंदा को 27, संदीप कुमार राय को 32, हर्ष दुबे को 53 और रजत पाल को 41 मिले। दो वोट नोटा पर गया। तीन ने किसी को मत नहीं दिया। उपकोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी आशीष कुमार त्रिपाठी को 66 और अभिषेक तिवारी को 75 मिले। जबकि, 12 वोट नोटा पर गया और पांच ने किसी को मत नहीं दिया।
मतगणना के बाद प्राचार्य डॉ. मर्विन मैसी ने चुनाव परिणाम की घोषणा की तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। प्राचार्य ने विजयी पदाधिकारीयों को बधाई दी और महाविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। चुनाव निर्वाचन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह और उप-निर्वाचन अधिकारी डॉ. उमेश प्रताप सिंह, डॉ. राजेश कुमार गर्ग तथा डॉ. जस्टिन मसीह के निर्देशन में संपन्न हुआ। ईसीसी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र मेसू ने विजयी पदाधिकारियों को कॉलेज और छात्रहित में काम करने का आह्वान करते हुए बधाई दी।