{"_id":"575f0b264f1c1b7d3f11c8e3","slug":"each-party-s-agenda-of-working-to-stop-modi-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को काम करने से रोकना हर पार्टी का एजेंडा: शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को काम करने से रोकना हर पार्टी का एजेंडा: शाह
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी कांग्रेस समेत सभी प्रतिद्वंद्वियों पर जमकर बरसे। कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों से घबराए विपक्षियों का एक ही एजेंडा है कि मोदी का काम नहीं करने देना है लेकिन मोदी किसी के रोकने से नहीं रुकने वाले हैं। शाह ने आरोप लगाया कि मोदी ने जो योजनाएं लागू कीं, प्रदेश सरकार ने उसे जमीनी स्तर तक नहीं पहुंचने दिया। ऐसे में जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका।
देश के विकास के लिए यूपी का विकास जरूरी है लेकिन इसके लिए लखनऊ में परिवर्तन आवश्यक है और यह परिवर्तन प्रदेश की जनता करेगी। कांग्रेस और बसपा को कमजोर करार देते हुए कहा कि दोनों के बीच इन दिनों ईलू-ईलू हो रहा है। सपा को केवल भाजपा ही हरा सकती है। उन्होंने जनता से अपील की कि सपा सरकार को उखाड़ फेंके। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बोले कि प्रदेश सरकार ने लॉ एंड ऑर्डर की नई व्याख्या की है और यही व्याख्या उसे ले डूबेगी।