फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   E-rickshaw overturns after being hit by a car woman killed, nine injured

Prayagraj News: कार की चपेट में आने से पलटा ई-रिक्शा, महिला की मौत, नौ घायल

Sat, 24 Oct 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 24 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns after being hit by a car woman killed, nine injured
फूलपुर के बेलहाबांध गांव के सामने हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़े घायल।
प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर बेलहाबांध गांव के सामने शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से ई-रिक्शा पलटकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। ई-रिक्शा सवार गंभीर रूप से घायल चार लोगों को सीएचसी फूलपुर के बाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में ही 65 वर्षीय प्रेमा देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के पंडुआ बेलवार गांव निवासी प्रेमा देवी (65) पत्नी कल्पनाथ मौर्य बृहस्पतिवार को परिजनों ज्ञान चंद्र, ऊषा देवी, सुमित्रा देवी और इंदुमती के साथ फूलपुर के नगरिया गांव स्थित मायके में जन्मदिन समारोह में शामिल होने आई थीं। समारोह समाप्त होने के बाद शुक्रवार सुबह सभी लोग ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। ई-रिक्शा ज्ञान चंद्र चला रहे थे।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे फूलपुर के बेलहाबांध गांव के सामने प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ई-रिक्शा सवार पांचों लोग घायल हो गए। वहीं, कार सवार चार लोग भी जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी फूलपुर पहुंचाया गया। वहां, प्राथमिक उपचार के बाद घायल ज्ञान चंद्र, उनकी पत्नी सुमित्रा देवी, प्रेमा देवी और इंदुमती को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रेमा देवी की मौत हो गई।

उनकी मौत की खबर मिलते ही पुत्र दयाराम और राकेश मौर्य समेत अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। फूलपुर पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा और कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। परिवार के लोगों के साथ जन्मदिन से लौट रही प्रेमा देवी की मौत से खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed