{"_id":"5d3b5bce8ebc3e6ce559c462","slug":"duty-of-officers-in-rm-workshop-allahabad-news-ald2505580134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसें निरस्त होने पर भड़के आरएम, वर्कशॉप में अफसरों की लगाई ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसें निरस्त होने पर भड़के आरएम, वर्कशॉप में अफसरों की लगाई ड्यूटी
विज्ञापन
???? ?????? ???? ?? ????? ????, ???Duty of officers in RM, workshop
बसें निरस्त होने से भड़के आरएम, वर्कशॉप में लगाई अफसरों की ड्यूटी
सुबह छह बजे ही वर्कशॉप में पहुंचना होगा एआरएम को, फिर निरस्त रहीं दो जनरथ
प्रयागराज। सिविल लाइंस बस स्टेशन से सुबह के समय बसों के निरस्त होने के मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक ने अब अपने वरिष्ठ अफसरों की ड्यूटी रोडवेज की वर्कशॉप में लगवा दी है। अभी रोडवेज ने अफसरों की ड्यूटी का जो शेड्यूल जारी किया है वह 31 जुलाई तक का है। इस दौरान सुबह छह बजे से दस बजे तक नियमित रूप से चार घंटे रोडवेज के वरिष्ठ अफसर वर्कशॉप में ही रहेंगे। पहले चरण में अफसरों की ड्यूटी प्रयाग डिपो की वर्कशॉप में लगाई गई है। क्योंकि पिछले कुछ दिनों के दौरान प्रयाग डिपो की ही बसें ज्यादा निरस्त हुई हैं।
बसों के निरस्त होने से जहां एक ओर यात्रियों को परेशानी हुई है तो वहीं दूसरी ओर रोडवेज को भी आर्थिक नुकसान हुआ है। पिछले कुछ दिनों के दौरान सिविल लाइंस बस स्टेशन पर प्रयाग डिपो की तमाम बसें निरस्त हो जा रही हैं। शुक्रवार को भी लखनऊ जाने वाली दो जनरथ बस निरस्त हो गई। इस वजह से यात्रियों को दिक्कत हुई। बताया जा रहा है कि खराब होने की वजह से वर्कशॉप से बसें निकली ही नहीं। इसके अलावा लखनऊ जाने वाली दो जनरथ विलंब से भी गई। इस बीच बसों के निरस्तीकरण मामले को आरएम टीकेएस बिसेन ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कई एआरएम की ड्यूटी सुबह के वक्त वर्कशॉप में ही लगा दी है। शुक्रवार को आरएम टीकेएस बिसेन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयाग वीएन तिवारी के साथ खुद काफी देर वर्कशॉप में रहे। आरएम ने बताया कि 31 जुलाई तक एआरएम की ड्यूटी सुबह छह बजे से दस बजे तक बस स्टेशन पर लगाई गई है। 27 को एआरएम कार्मिक वीएन त्रिपाठी, 28 को एआरएम फाइनेंस राकेश कुमार गुप्ता, 29 को लेखाधिकारी राकेश कुमार, 30 को एआरएम प्रयाग वीएन तिवारी एवं 31 जुलाई को एआरएम कार्मिक वीएन त्रिपाठी प्रयाग डिपो की वर्कशॉप में रहेंगे। इन सभी को एसी जनरथ बस की मॉनीटरिंग के साथ ही वर्कशॉप में होने वाले कार्य देखने होंगे।