फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dust storm, light rain, at 70

70 की रफ्तार से आई धूल भरी आंधी, हल्की बारिश

Mon, 14 May 2018 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 14 May 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dust storm, light rain, at 70
मौसम - फोटो : demo pic
दस दिन तक प्रभावी पछुआ विक्षोभ के कारण रविवार रात करीब नौ बजे 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई धूल भरी आंधी परेशानी का कारण बनी। तुरंत बाद बिजली गुल हो गई। हर तरफ अंधेरा छा गया। टीन, टप्पर, होर्डिंग्स-बैनर आदि उड़ गए। सड़कों पर यातायात ठहर गया।  शाम से ही छाए बादल कहीं-कहीं तेज तो कहीं बौछार कर निगल गए। गरज चमक के बीच मौसम की इस उठापटक लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। रात में तेज ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


आंधी, बदरी फिर बारिश से 42 डिग्री के पार जा चुका तापमान 35-36 डिग्री तक गिरा। शनिवार से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब अटका है, तेज तपिश में पारे का अटकना आंधी-बारिश के आसार को बढ़ता रहा। इसके बावजूद हर दिन धूप तीखी होती रही। बीते पांच दिन से सूरज तेवर दिखा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब अटका रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान और नमी का स्तर असंतुलित होने का असर रहा कि रात में धूल भरी आंधी और गरज चमक संग कहीं तेज तो कहीं धीमी बौछारें पड़ीं। तराई इलाकों में ओले पड़ने की भी खबर है। इससे पहले शाम से ही भटक कर आए बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। आंधी से कहीं बिजली के तार टूटे तो कहीं पेड़ की डालियां गिरीं। कई स्थानों पर लगाए जा रहे बिजली के खंभे टेढ़े हो गए। घर से बाहर निकले लोग सुरक्षित स्थान तलाशते रहे। वाहन चालक डिपर जलाकर सड़क के किनारे खड़े रहे। शहर में तो गनीमत रही, नैनी, झूंसी और फाफामऊ समेत खुले और ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी ने परेशान किया।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक पहाड़ों की बर्फबारी और स्थानीय कारण प्रभावी होने से तेज सूखी गर्मी के साथ पछुआ हवाओं का जोर आंधी-बारिश का कारण बना है। हवाओं के रुख में बदलाव से सोमवार को भी धूल भरी आंधी और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बावजूद अब आने वाले दिनों में सूरज दहकेगा, धूप चमड़ी को जलाने वाली होगी। परिस्थितियां ऐसी बन रही हैं, जिससे लू चलने की पूरी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों से तापमान का बढ़ना जारी है। अधिकतम तापमान बढ़ने की गति धीमी रही लेकिन धूप तेज रही। न्यूनतम तापमान में उछाल मौसम बदलने का कारण बना। आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 39.7 बृहस्पतिवार को 40.5 और शुक्र वार को 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.6 तो रविवार को पारा 39.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। इन दिनों न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच स्थिर रहा जो रविवार को इस मौसम में सबसे अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। नमी का स्तर भी असंतुलित रहा लेकिन उसका अधिकतम स्तर 50 के आसपास बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed