फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   During verification got forged mark sheets of Open University

मुक्त विवि के नाम पर फर्जी मार्कशीट का खेल

Sun, 03 Jul 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 03 Jul 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के नाम पर फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनवाने का मामला सामने आया है। ये खेल कई राज्यों में चल रहा है, जिसका खुलासा वेरिफिकेशन के लिए आई मार्कशीट की जांच के बाद हुआ। मुविवि प्रशासन की ओर से सोरांव थाने में इस तरह के नौ मामलों में एफआईआर लिखाई गई है। साथ में ऐसे गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


मुविवि की फर्जी मार्कशीट और डिग्री को लेकर शिकायत जनवरी में हुई थी। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा की ओर से मुविवि को पत्र लिखकर इसके प्रति आगाह किया गया था। विगत कुछ दिनों में मुविवि के नाम पर फर्जी डिग्री के कई मामले सामने आए। गौर करने वाली बात ये है कि जालसाजों ने पीएचडी की भी फर्जी डिग्री बना ली है। एमए, बीबीए और पीएचडी की छह फर्जी डिग्री-मार्कशीट के मामले में मुविवि की ओर से एफआईआर लिखाई गई है। इसके अलावा तीन मामले ऐसे भी हैं जिनकी नामांकन संख्या सही है, लेकिन छात्र-छात्रा के नाम गलत हैं। यानी, जालसाजों ने सही नामांकन संख्या के नाम पर फर्जी डिग्री बनवा ली। इनके खिलाफ भी एफआईआर लिखाई गई है। मुविवि के कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने बताया कि इस तरह के गोरखधंधे उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में चल रहे हैं। उन्होंने शासन समेत अन्य संबंधित लोगों को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन


मुविवि की प्रायोगिक परीक्षाएं आठ से
मुविवि के सत्र जून-2016 की प्रायोगिक परीक्षाएं आठ जुलाई से शुरू होंगी। विस्तृत जानकारी मुविवि की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। कुलपति प्रो.एमपी दुबे ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा 17 जुलाई तक चलेगी। मुविवि की लिखित परीक्षाएं पांच जुलाई को संपन्न हो जाएंगी। पहली बार सामूहिक नकल की शिकायत पर पांच परीक्षा केंद्र ही निरस्त कर दिए गए। 200 से अधिक नकलचियों को भी पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed