फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   During the Tiranga Yatra, there was a ruckus over stopping the DJ in front of the religious place

Prayagraj News : तिरंगा यात्रा के दौरान डीजे रोकने पर दो पक्ष आमने सामने, 11 नामजद, दो गिरफ्तार

Sat, 16 Aug 2025 08:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Aug 2025 08:15 AM IST
सार

Prayagraj News Today : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मांडा थाना क्षेत्र में तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्ष आमने सामने आ गए। आरोप है कि एक धर्मस्थल के सामने कुछ लोगों ने डीजे रोक दिया। पुलिस ने एक पक्ष के 11 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं। 

विज्ञापन
During the Tiranga Yatra, there was a ruckus over stopping the DJ in front of the religious place
प्रयागराज के मांडा इलाके में तिरंगा यात्रा के दौरान बवाल हो गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मांडा थाना क्षेत्र के कूदर गांव में एक धर्मस्थल के सामने शुक्रवार दोपहर तिरंगा यात्रा के दौरान डीजे रोकने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान कहासुनी, हाथापाई, डीजे व मोबाइल तोड़ने का आरोप लगा। हंगामे के बीच एक व्यक्ति का मोबाइल भी गायब हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। डीजे संचालक ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


सोनकर नवयुवक कमेटी की ओर से 15 अगस्त को पियरी से हाटा तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। दोपहर करीब एक बजे पियरी से यात्रा शुरू हुई, जिसमें कोरांव थाना क्षेत्र के रत्यौरा गांव निवासी विकास कुमार हालपता थाना मांडा गांव पियरी का डीजे भी शामिल था। करीब 15 मिनट बाद यात्रा कूदर गांव में एक धर्मस्थल के पास पहुंची तो दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने डीजे बजाने से मना कर दिया। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि हाथापाई की गई और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया। 
विज्ञापन


धक्का मुक्की और हाथापाई का आरोप

आरोप है कि इस दौरान डीजे संचालक को रोककर धक्का-मुक्की और हाथापाई की गई। तहरीर में कहा गया है कि कूदर निवासी आरोपी सुल्तान, सरफराज, तस्लीम, अयान, साहिल, सलमान, सूफी, नसीम, सुहेल, अब्दुल समद और मुजम्मिल ने डीजे रोक दिया। जातिसूचक गालियां दीं और तिरंगा झंडा फाड़कर नीचे फेंक दिया और पैर से कुचल दिया। आरोप यह भी है कि डीजे और मोबाइल तोड़ा-फोड़ा गया, जबकि हंगामे के दौरान पीड़ित का मोबाइल भी गायब हो गया। इस दौरान शिवशंकर, सतीश, शिवराज, पंकज सोनकर को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल लोग देर शाम मांडा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी मांडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा निकालते समय मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें धक्का-मुक्की हुई। पीड़ित की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed