फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   During the inspection of the BSA, a teacher was found missing for three months, his salary was being withdrawn

Prayagraj : बीएसए के निरीक्षण में तीन माह से लापता मिला शिक्षक, दुरभि संधि से निकाली जा रही थी सैलरी, निलंबित

Mon, 16 Feb 2026 06:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 06:58 PM IST
सार

Prayagraj News : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने कई माह से लापता चल रहे मांडा विकास खंड के राजापुर कंपोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। बीएसए ने कहा कि शिक्षक कौशल सिंह की प्रधानाध्यापिका और खंड शिक्षा अधिकारी से दुरभि संधि है। निलंबित करने के बाद शिक्षक को श्रृंग्वेरपुर के उच्च प्राथिमक विद्यालय मादूपुर से संबद्ध कर दिया है। 

विज्ञापन
During the inspection of the BSA, a teacher was found missing for three months, his salary was being withdrawn
शिक्षक निलंबित। - फोटो : एआई।

विस्तार

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने कई माह से लापता चल रहे मांडा विकास खंड के राजापुर कंपोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। बीएसए ने बताया कि इसी विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक कौशल सिंह एक अक्तूबर से बिना किसी सूचना और बिना किसी आदेश से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। विद्यालय में कक्षा सात और आठ में पढ़ने वाले बच्चों से जब पूछा गया कि कौशल सिंह कौन सा विषय पढ़ाते हैं और उनका पाठ्यक्रम कहां तक पूरा हुआ है कोई बता नहीं सका। बीएसए ने के अनुसार कौशल सिंह की विद्यालय की प्राधानाध्यापिका रजिया फरहाना और खंड शिक्षा अधिकारी से दुरभि संधि है।

विज्ञापन


कौशल सिंह एक दिन विद्यालय पहुंचते हैं और पूरे महीने का हस्ताक्षर बनाकर चले जाते हैं। यह सब प्रधानाध्यापिका और खंड शिक्षा अधिकारी की मिलीभगत से ही संभव हो सकता है। बीएसए के अनुसार कौशल सिंह का यह खेल कई वर्षों से चल रहा है। कहा कि इस कृत्य न सिर्फ बच्चों का भविष्य अंधकार मय हो रहा है बल्कि शिक्षक की गरिमा भी गिर रही है। इससे लग रहा है कि कौशल सिंह को शिक्षण कार्य  में कोई रुचि नहीं है।
विज्ञापन


यह घोर अनुशासनहीनता और बालकों का निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 में उल्लिखित शिक्षकों के कार्य एवं दायित्वों के विरुद्ध कार्य करने का प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। बीएसए ने कौशल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए श्रृंग्वेरपुर विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय मांदूपुर से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी होलागढ़ को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed