{"_id":"577030d14f1c1b691679aa99","slug":"during-the-examination-paper-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा के दौरान पेपर वायरल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा के दौरान पेपर वायरल!
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
पेपर लीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को अवर संवर्ग के पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का पेपर व्हाट्सएप पर वायरल होने की शिकायत हुई है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पहली पारी की परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही प्रश्नपत्र वायरल हो गया। उन्होंने मोबाइल से नकल का भी आरोप लगाया है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति की बैठक में परीक्षा की जांच कराने और उसे निरस्त करने की मांग की गई। उन्होंने इसकी शिकायत राज्यपाल से करने की भी घोषणा की। लगातार शिकायतों के मद्देनजर बैठक में आयोग को भंग करने की भी मांग उठी।
पहली पारी की परीक्षा दिन में 10 से 12.30 बजे के बीच हुई। प्रतियोगियों का आरोप है कि कुछ देर बात ही पेपर वायरल हो गया। समिति के अवनीश पांडेय का कहना है कि परीक्षा में वे ही प्रश्न पूछे गए हैं, जो वायरल हुए। इसके बाद समिति की बैठक में परीक्षा निरस्त कराने की मांग को लेकर सोमवार को आयोग के अध्यक्ष के अलावा राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। अन्य भर्ती संस्थाओं की परीक्षाओं में पेपर लीक होने या अन्य तरह की अनियमितता सामने आने को लेकर भी प्रतियोगियों में निराशा और नाराजगी रही। बैठक में शांतनु राय, आनंद सिंह, प्रकाश सिंह, सावन दुबे आदि मौजूद रहे।