{"_id":"5f860a338ebc3e9bee5936aa","slug":"durga-puja-will-not-be-higher-than-five-feet-in-pandals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडालों में पांच फीट से ऊंची नहीं होंगी दुर्गा प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडालों में पांच फीट से ऊंची नहीं होंगी दुर्गा प्रतिमाएं
Wed, 14 Oct 2020 12:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
17 अक्तूबर से आरंभ हो रहे शक्ति स्वरूपा की आराधना के शारदीय नवरात्र की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार शहर का पूजा समितियां इस बार पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना करेंगी। इसके लिए दुर्गा पूजा बारवारियों ने इस बार पांच फीट से ऊंची प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना न करने का निर्णय लिया है। तैयारी पूरी होने के बाद भी समितियों को अभी प्रशासन की ओर से गाइड लाइन जारी होने का इंतजार है।
शारदीय नवरात्र में इस बार शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तीन सौ से अधिक प्रतिमाएं प्रतिष्ठापित किए जाने का अनुमान है। शहर में 60 से अधिक स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडालों में प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। समय कम होने की वजह से इसके लिए अब तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन व इलाहाबाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से अन्य बारवारियों से मशविरे के बाद दुर्गा पूजा के लिए गाइड लाइन तय की गई है। इसके तहत पांच फीट से अधिक ऊंची प्रतिमाएं पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए नहीं रखी जाएंगी।
इससे पहले कई पंडालों में 12 से 15 फीट तक ऊंची प्रतिमाओं को शारदीय नवरात्र में प्रतिष्ठापित किया जाता था। इसके अलावा पंडाल भी 15 फीट तक के ही बनाए जाएंगे। इसके साथ ही पंडालों को नियमित रूप से सैनिटाइज कराने के साथ ही हैंडवाश और थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ पीके रॉय के मुताबिक पूजा कमेटियों के पदाधिकारी तो मास्क में रहेंगे ही, बिना मास्क के किसी भी दर्शनार्थी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पंडाल में निर्धारित संख्या में वाले वाले श्रद्धालु दर्शन के लिए बनाए गए गोले के बीच ही खड़े होंगे।