फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Durga Puja pandal ninth draw of student gangrape

दुर्गा पूजा पंडाल से खींचकर नौवीं की छात्रा से गैंगरेप

Mon, 03 Oct 2016 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 03 Oct 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
Durga Puja pandal ninth draw of student gangrape
rape with minor
फूलपुर(इलाहाबाद)। फूलपुर इलाके में शनिवार रात दुर्गापूजा पंडाल के पास शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया। सहेलियों के साथ दुर्गा पूजा देखने गई नौवीं की छात्रा को पंडाल के बाहर से ही गांव के चार दरिंदे झाड़ी में खींचकर ले गए। किशोरी के साथ चारों ने रेप किया। वह अचेत हो गई तो उसे छोड़कर भाग निकले। काफी देर तक किशोरी नहीं लौटी तो घरवाले उसे खोजने निकले। वह झाड़ी में बेहोश मिली। उसके बयान के आधार पर फूलपुर पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

फूलपुर में किसान की चौदह वर्षीय बेटी नौवीं की छात्रा है। नवरात्र में गांव के लोगों ने दुर्गा पूजा पंडाल सजाया है। शनिवार रात लगभग नौ बजे किशोरी सहेलियों के साथ पंडाल में आयोजित कार्यक्रम देखने गई थी। वह पंडाल में बैठी थी तभी गांव के एक युवक ब्रजेश यादव ने उसे बहाने से बाहर बुलाया। वह बाहर निकली तो ब्रजेश ने अपने साथी कुलदीप और दो अन्य के साथ मिलकर उसे झाड़ी में खींच लिया। मदद के लिए किशोरी चीखती रही लेकिन पंडाल में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बज रहा था, जिसके चलते उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। ब्रजेश और उसके साथियों ने मिलकर किशोरी के साथ रेप किया। दरिंदों के कृत्य से वह बेहोश हो गई तो सभी उसे छोड़कर भाग निकले। काफी देर बाद किशोरी के परिजन और गांव के लोग खोजने निकले तो वह झाड़ी में बेहोश मिली। उसकी हालत देख सभी सन्न रह गए। सूचना पर फूलपुर इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह पहुंचे। पुलिस ने छात्रा से पूछताछ के बाद ब्रजेश यादव, कुलदीप यादव और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी जिला अस्पताल भेजा गया। रविवार दोपहर मुख्य आरोपी ब्रजेश यादव को सिकंदरा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। ब्रजेश यादव हंडिया के एक कॉलेज से आईटीआई कर रहा है। 
विज्ञापन


मुख्य आरोपी ब्रजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। -रविशंकर प्रसाद, सीओ फूलपुर। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed