फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dumper hits bike riding couple in Nawabganj, husband dies, wife injured

Accident : नवाबगंज में डंपर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

Thu, 29 Aug 2024 06:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Aug 2024 06:38 PM IST
सार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव (40) पुत्र गिरीश चंद्र श्रीवास्तव घर पर रहकर खेती करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी रश्मि के साथ बाइक से प्रयागराज शहर जा रहे थे। जैसे बाइक सवार दंपती प्रयागराज-रायबरेली हाईवे पर जनता इंटरमीडिएट कॉलेज उल्दा महेशगंज के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे डंपर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Dumper hits bike riding couple in Nawabganj, husband dies, wife injured
प्रशांत कुमार। फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

घर से प्रयागराज शहर जा रहे बाइक सवार दंपती डंपर की टक्कर से घायल हो गए। इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। घटना की खबर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव (40) पुत्र गिरीश चंद्र श्रीवास्तव घर पर रहकर खेती करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी रश्मि के साथ बाइक से प्रयागराज शहर जा रहे थे। जैसे बाइक सवार दंपती प्रयागराज-रायबरेली हाईवे पर जनता इंटरमीडिएट कॉलेज उल्दा महेशगंज के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे डंपर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


हादसे में पति- पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके का फायदा उठाकर चालक डंपर लेकर भाग निकला। घायलों को आनन -फानन शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद प्रशांत कुमार श्रीवास्तव की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी रश्मि को भी चोट आई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की खबर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रशांत चार भाइयों में सबसे बड़े थे। विवेक श्रीवास्तव स्थानीय एक पीजी कॉलेज मे नौकरी करते हैं। अभिषेक कुमार श्रीवास्तव व रोहित कुमार इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। उनके भाई अभिषेक कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिखा है। मृतक की पत्नी रश्मि, बेटा शिवांग व बेटी आर्या समेत पिता गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, मां सन्नो श्रीवास्तव व भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed