{"_id":"612267c98ebc3e799f4ad423","slug":"due-to-the-state-mourning-on-the-death-of-former-chief-minister-kalyan-singh-there-will-be-a-holiday-in-the-high-court-and-subordinate-courts-on-august-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय शोक : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज, हाईकोर्ट और अधीनस्थ न्यायालयों में रहेगा अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय शोक : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज, हाईकोर्ट और अधीनस्थ न्यायालयों में रहेगा अवकाश
Mon, 23 Aug 2021 02:31 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:31 AM IST
सार
23 अगस्त को अवकाश के कारण इस दिन सूचीबद्ध मुकदमे 25 अगस्त को सुने जाएंगे, जबकि 25 अगस्त के मुकदमे 26 अगस्त को सुने जाएंगे।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर शासन ने आज राजकीय अवकाश घोषित किया है। इस कारण 23 अगस्त 2021 को इलाहाबाद हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक के मद्देनजर यह अवकाश घोषित किया है। इस आशय की अधिसूचना महानिबंधक आशीष गर्ग ने जारी की है। 23 अगस्त को अवकाश के कारण इस दिन सूचीबद्ध मुकदमे 25 अगस्त को सुने जाएंगे, जबकि 25 अगस्त के मुकदमे 26 अगस्त को सुने जाएंगे।
विज्ञापन