फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Due to differences post of President, the Akhara Council remained divided into four parts, the invitation

Mahakumbh : अध्यक्ष पद की रार के चलते चार फांक में बंटा रहा अखाड़ा परिषद, आमंत्रण निमंत्रण भी छूटा

Fri, 14 Feb 2025 05:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Feb 2025 05:53 AM IST
सार

सनातन धर्मियों के सबसे बड़े जुटान महाकुंभ के दौरान भी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में एका नहीं हो सकी। पूरे कुंभ के दौरान अखाड़ा परिषद चार अलग-अलग गुटों मेें बंटा रहा।

विज्ञापन
Due to differences post of President, the Akhara Council remained divided into four parts, the invitation
अखाड़ा परिषद की बैठक हिस्सा लेते अध्यक्ष रवींद्र पुरी समेत अन्य संत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सनातन धर्मियों के सबसे बड़े जुटान महाकुंभ के दौरान भी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में एका नहीं हो सकी। पूरे कुंभ के दौरान अखाड़ा परिषद चार अलग-अलग गुटों मेें बंटा रहा। वर्चस्व की जंग में तीनों संन्यासी अखाड़े आपस में ही उलझे रहे वहीं, विवाद के चलते उदासीन अखाड़ों ने दूरी बनाए रखी। हालात इस कदर बिगड़े कि अखाड़ों ने एक दूसरे के यहां आमंत्रण-निमंत्रण की वर्षों पुरानी पंरपरा भी तोड़ दी। एक दूसरे के यहां होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


इसी खींचतान के बीच कुंभनगरी से उनकी विदाई भी हो गई। महाकुंभ आरंभ होने से पहले ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में अध्यक्ष एवं महामंत्री पद को लेकर विवाद छिड़ गया। निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्र पुरी एवं जूना अखाड़े के हरि गिरि को परिषद मेंं पदाधिकारी बनाने से नाराज होकर महानिर्वाणी ने अनी अखाड़ा के साथ मिलकर अलग गुट बना लिया। इसने महानिर्वाणी के रविंद्र पुरी को अध्यक्ष एवं निर्मोही अनी अखाड़े के राजेंद्र दास को महामंत्री बना दिया। महानिर्वाणी एवं निरंजनी के बीच चल रहे विवाद को देखते हुए नया उदासीन एवं बड़ा उदासीन ने अखाड़ा परिषद से दूरी बना ली।
विज्ञापन

 

पूरे महाकुंभ में नहीं सुलझा विवाद

अनी अखाड़े ने संन्यासी अखाड़ों से अलग वैष्णव परिषद बना लिया। महाकुंभ आरंभ होने के साथ अखाड़ा परिषद में छिड़े घमासान के शांत होने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन, पूरे महाकुंभ के दौरान अखाड़ों के बीच चल रहा विवाद नहीं सुलझ सका। सभी अखाड़े अध्यक्ष एवं महामंत्री पद को लेकर ही अड़े हुए हैं। सुलह-सफाई न होने के पीछे भी अखाड़ा पदाधिकारी एक दूसरे को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कुंभ के दौरान इनके बीच कोई संवाद नहीं हुआ।

अखाड़ा परिषद का विवादों से पुराना नाता

कुंभ एवं अर्ध कुंभ के दौरान अखाड़ों को एकजुट रखने के लिए वर्ष 1954 में अखिल भारतीय षटदर्शन अखाड़ा परिषद का गठन हुआ था लेकिन, अक्सर ही अखाड़ा परिषद विवादों में ही घिरा रहा। परंपरा के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए संन्यासी, वैरागी एवं उदासीन अखाड़े का क्रम तय हुआ। वर्ष 2004 में वैरागी अखाड़े से महंत ज्ञानदास अध्यक्ष बनाए गए। इसके बाद कुंभ में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद छिड़ गया। महंत ज्ञानदास को अध्यक्ष बनाए जाने का विवाद कोर्ट तक भी पहुंचा। वर्ष 2012 में प्रयाग कुंभ बिना अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के ही हुआ। कुंभ के बाद निरंजनी अखाड़े के तत्कालीन सचिव श्रीमहंत नरेंद्र गिरि अध्यक्ष बनाए गए। वर्ष 2019 का अर्धकुंभ उनके कार्यकाल में हुआ लेकिन, उनकी मृत्यु के बाद अध्यक्ष पद को लेकर दोबारा से विवाद उठ खड़ा हुआ।

विज्ञापन

एक-दूसरे के धार्मिक कार्यक्रमों से बनाए रखी दूरी

अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की जंग इस कदर छिड़ी रही कि अखाड़ों ने एक-दूसरे के यहां होने वाले कार्यक्रमों में जाने को भी दर किनार कर दिया। महाकुंभ में महामंडलेश्वर की पदवी देने की परंपरा है। सभी अखाड़ों के प्रतिनिधि इसमें आकर चादरपोशी कार्यक्रम में शामिल होते हैं। एक तरह से इसे सभी अखाड़ों की ओर से महामंडलेश्वर को मान्यता देने की तरह देखा जाता है। पिछले कुंभ तक अखाड़ों ने यह परंपरा निभाई लेकिन, इस बार यह परंपरा टूट गई। धर्मध्वजा स्थापित होने के बाद उनका यह भाईचारा भी खत्म हो गया। वैष्णवों के प्रतिनिधि संन्यासी अखाड़ों में नहीं गए। संन्यासियों ने भी वैष्णव अखाड़ों से दूरी बनाए रखी। यहां तक संन्यासी अखाड़ों में भी आपसी आना-जाना बंद रहा। निरंजनी अखाड़े के पदाधिकारियों ने महानिर्वाणी में हुए अभिषेक कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी वहीं निरंजनी अखाड़े के पदाधिकारी भी उनके यहां आयोजित किसी पट्टाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने नहीं पहुचे।

जिसको पद की लालसा है, वह विवाद कर रहे हैं। विवाद करने वालों से किस तरह से समझौता किया जा सकता है। जिसे परिषद में रहना होगा, वह रहेगा। - श्रीमहंत रविंद्र पुरी, सचिव निरंजनी अखाड़ा

हमारे साथ आठ अखाड़े हैं। हम चुनाव कराना चाहते हैं। दूसरे लोग जर्बदस्ती अखाड़ा परिषद में कब्जा जमाना चाहते हैं। इस तरह से अखाड़ा परिषद नहीं चलाया जा सकता। पंचायती रीति से ही इसका संचालन हो सकता है। - श्रीमहंत यमुना पुरी, सचिव महानिर्वाणी अखाड़ा

संन्यासी अखाड़े मनमानी कर रहे हैं। महामंत्री पद सालों से एक अखाड़े के पास है जबकि परिषद में अध्यक्ष एवं अन्य पदों के लिए क्रम तय किया गया था। इस क्रम के मुताबिक अनी अखाड़ों को प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से अनी अखाड़े अलग रहे। नासिक कुंभ में अगर प्रतिनिधित्व मिलेगा तब ही अनी अखाड़े अब इसमें शामिल होंगे। - श्रीमहंत राजेंद्र दास, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय निर्मोही अनी अखाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed