फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   due to an old dispute a young man was attaked with a knife in broad daylight

पुराने विवाद के चलते युवक पर दिनदहाड़े चाकू से हमला

Wed, 13 May 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
due to an old dispute a young man was attaked with a knife in broad daylight
सिविल लाइंस में एल्गिन रोड पर मंगलवार को दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां रहने वाले मो. इकबाल को पुरानी रंजिश में चाकू मार दिया गया। आरोप है कि बगल में स्थित सर्विस सेंटर के संचालक ने तीन अन्य लोगों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी सर्विस सेंटर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। उधर गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इकबाल पुत्र मो0 उस्मान एल्गिन रोड पर स्थित एक होटल के सामने रहता है। वह कबाड़ का काम करता है। उसका आरोप है कि दिन 12 बजे के करीब वह अपने घर के सामने बैठा हुआ था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर अजीजउल्लाह पुत्र एहशान निवासी जीटीबी नगर करेली, नीरज व गौरव के अलावा एक अन्य व्यक्ति के साथ आया और उस पर लाठी डंडे व ईट पत्थर से हमला कर दिया। उसने जान बचाकर भागने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। वारदात की सूचना मिली तो सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल युवक को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। उधर भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत चार आरोपियों पर मारपीट, धमकी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया। जांच पड़ताल में पता चला कि एक आरोपी अजीजउल्लाह भुक्तभोगी के घर के बगल ही कार सर्विस व वाशिंग सेंटर चलाता है। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रविंद्रप्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed