फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dry canals increase farmers' worries, demand to release water

Prayagraj News: सूखी नहरों ने बढ़ाई किसानों की चिंता, पानी छोड़ने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Dry canals increase farmers' worries, demand to release water
जून की शुरुआत के साथ ही धान की नर्सरी डालने का समय शुरू हो गया है, लेकिन क्षेत्र की सूखी नहरों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पर्याप्त पानी न होने से धान की नर्सरी समय पर नहीं पड़ पा रही है, जिससे रोपाई प्रभावित होने की आशंका गहरा गई है।
विज्ञापन

शारदा सहायक नहरों में अब तक पानी न छोड़े जाने के कारण करनाईपुर, करकटेपुर, भवानापुर समेत कई छोटी-बड़ी नहरें सूखी पड़ी हैं। किसान राकेश यादव, पुलकित शुक्ला, मनोज कुमार और सतनारायण यादव का कहना है कि हर वर्ष इस समय तक नहरों में पानी आ जाता था लेकिन इस बार अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। जिससे धान की नर्सरी और रोपाई प्रभावित हो रही है। कई किसान निजी ट्यूबवेल और डीजल पंप के सहारे सिंचाई करने को मजबूर हैं, जिससे खेती की लागत भी बढ़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार लंबी अवधि वाली धान की किस्मों की नर्सरी समय पर तैयार न होने से रोपाई में देरी होगी। बढ़ती गर्मी और गिरता भूजल स्तर समस्या बढ़ा रहे हैं। ग्रामीणों ने शारदा सहायक नहर खंड-39 में तत्काल पानी छोड़े जाने की मांग की है, ताकि किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पानी मिल सके और धान की नर्सरी व रोपाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed