{"_id":"69db797fb5202ebf1302d8e5","slug":"drunk-youth-jumps-into-pond-to-catch-ducks-accident-takes-place-in-sarai-inayat-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : शराब के नशे में बतख पकड़ने तालाब में कूदा युवक, सरायइनायत में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : शराब के नशे में बतख पकड़ने तालाब में कूदा युवक, सरायइनायत में हुआ हादसा
Sun, 12 Apr 2026 04:22 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 Apr 2026 04:22 PM IST
सार
सरायइनायत थाना क्षेत्र के फतूहां गांव में शनिवार शाम शराब के नशे में बतख पकड़ने तालाब में कूदे युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाल डालकर घंटों तलाश कर युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन
घटना के बाद तालाब के किनारे जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरायइनायत थाना क्षेत्र के फतूहां गांव में शनिवार शाम शराब के नशे में बतख पकड़ने तालाब में कूदे युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाल डालकर घंटों तलाश कर युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि गया युवक युवक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बहनोई के यहां आया था।
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के कटहरा गांव निवासी फूलचंद्र मुसहर (40), पत्नी फोटो देवी और बच्चों के साथ सरायइनायत थाना क्षेत्र के फतूहां गांव अपने बहनोई रामलाल मुसहर के यहां आया था। बहनोई के यहां पति पत्नी ने शराब पी। दोपहर करीब तीन बजे वह फतूहां गांव के एक तालाब में बतख पकड़ने कूद गया। शराब के नशे में वह गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक बाहर न आने पर पत्नी ने शोर मचाया।
विज्ञापन
इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर करीब साढ़े पांच बजे एसीपी थरवई अरुण पाराशर, एसओ संजय गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से तालाब में जाल डालकर फूलचंद्र की तलाश शुरू की गई। करीब तीन घंटे बाद रात 8.30 बजे युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। एसीपी थरवई अरुण पाराशर ने बताया कि फूलचंद्र शराब के नशे में था। वह तालाब में बतख पकड़ने के लिए उतरा था और डूब गया।
विज्ञापन
एसओ खुद तालाब में कूदे
सरायइनायत थाना क्षेत्र के फतूहां गांव में तालाब में डूबे युवक फूलचंद मुसहर की तलाश करने एसओ संजय गुप्ता खुद गांव वालों के साथ तालाब में उतर गए। एसओ ने काफी देर तक तलाश की और युवक के शव को बाहर निकाला।