फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drunk and policeman beaten up after drinking alcohol, injured injured, order of departmental inquiry

शराब पीकर दरोगा व सिपाही में मारपीट, दरोगा हुआ घायल , विभागीया जांच के आदेश

Mon, 12 Aug 2019 10:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Drunk and policeman beaten up after drinking alcohol, injured injured, order of departmental inquiry
Drunk and policeman beaten up after drinking alcohol, injured injured, order of departmental inquiry
कौंधियारा/करमा। कौंधियारा थाने में तैनात एक सिपाही ने शराब के नशे में एक दरोगा को बुरी तरह धुन डाला। मामला प्रकाश में आने के बाद एसपी यमुनापार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला 11 अगस्त का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 11 बजे दरोगा आशीष कुमार सिपाही राम नरेश के साथ गश्त पर था। रात में ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

विवाद के दौरान ही रामनरेश ने लाठी उठा ली और दरोगा आशीष के ऊपर पिल पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दरोगा आशीष ने प्रतिरोध की कोशिश की लेकिन रामनरेश भारी पड़ा और उसने दरोगा को जमकर धुन डाला। पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट होने की वजह से आम लोगों की बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं हुई। काफी देर तक मारपीट के बाद किसी तरह दोनों को अलग किया गया। आशीष को काफी चोट आ गई। यह पूरी घटना वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

घायल दरोगा किसी तरह अस्पताल पहुंचा और प्राथमिक उपचार कराया। उधर, इस मामले के कौंधियारा थाना पहुंचते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पहले इस मामले को दबाने की कोशिश की गई लेकिन मामला दब नहीं सका। घायल दरोगा भी समझौते के लिए राजी नहीं हुआ। उसने आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ ने दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद रिपोर्ट एसपी यमुनापार को भेज दी है। अब पूरे मामले की जांच एसपी यमुनापार कर रहे हैं। चर्चा के मुताबिक सिपाही और दरोगा के बीच हिस्सेदारी को लेकर मारपीट हुई थी। एसओ कौंधियारा संतोष कुमार सिंह ने विवाद की वजह को लेकर अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed