फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drug dealers took out a procession for the success of the ban, sought support from drug sellers.

Prayagraj : बंदी की सफलता के लिए दवा कारोबारियों ने निकाला जुलूस, दवा विक्रेताओं से मांगा समर्थन

Sun, 17 May 2026 12:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 May 2026 12:31 PM IST
सार

स्थानीय स्तर पर दवा व्यवसायियों की एकजुटता को धार देने के लिए इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शनिवार को आगामी 20 मई को होने वाली राष्ट्रव्यापी बंदी को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की।

विज्ञापन
Drug dealers took out a procession for the success of the ban, sought support from drug sellers.
बंदी को सफल बनाने के लिए मेडिकल स्टोर संचालकों से किया गया संपर्क। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्थानीय स्तर पर दवा व्यवसायियों की एकजुटता को धार देने के लिए इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शनिवार को आगामी 20 मई को होने वाली राष्ट्रव्यापी बंदी को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की। बंदी की सफलता के लिए दवा कारोबारियों ने एक जुलूस की शक्ल में इस पेशे से जुड़े लोगों से संपर्क किया। प्रयागराज में पूरी तरह सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन


दवा कारोबारियों से मुलाकात कर कहा गया कि राष्ट्रीय आह्वान पर जिले का हर छोटा-बड़ा दवा कारोबारी अपनी दुकानें बंद रखकर इस आंदोलन को ऐतिहासिक बनाएं। शहर के विभिन्न व्यापारिक और दवा बाजारों का भ्रमण करते हुए पदाधिकारियों ने रिटेलर्स (फुटकर दवा विक्रेताओं) से सीधे संपर्क साधा और उनसे 20 मई की बंदी के लिए समर्थन की अपील की।
विज्ञापन


जुलूस के दौरान दवा कारोबारियों में खासा उत्साह देखा गया और सभी फुटकर विक्रेताओं ने भी अपनी स्वेच्छा से इस राष्ट्रव्यापी बंदी को शत-प्रतिशत सफल बनाने का पूरा आश्वासन दिया। यह जुलूस शहर के प्रमुख व्यापारिक मार्गों से होकर गुजरा। नखास कोना से शुरू होकर जुलूस नूर उल्ला रोड, करेली, अतरसुईया, मीरापुर, बलुआ घाट और चौक जैसे प्रमुख इलाकों तक पहुंचा। पूरे मार्ग में व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दुबे, महामंत्री शिवम जायसवाल, मनोज रस्तोगी, आयुष गुप्ता, दुष्यंत जायसवाल, तरंग अग्रवाल, रोहित सिंह, नीरज पुरवार, जितेंद्र, अमित रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed