फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drug dealer murdered in Prayagraj and body thrown in field

UP: दवा कारोबारी की बेरहमी से हत्या, हाईवे किनारे खेत में फेंकी लाश, भाई बोला- ऑन था मोबाइल, लेकिन...

Thu, 07 Sep 2023 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Sep 2023 11:44 AM IST
सार

प्रयागराज में दवा कारोबी की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने शव मेजा-मांडा की सीमा पर खेत में फेंका दिया। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सीमा विवाद में घंटे भर मेजा और मांडा थाने की पुलिस उलझी रही। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Drug dealer murdered in Prayagraj and body thrown in field
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रयागराज के करछना के दवा कारोबारी पवन कुमार भारतीया (35) की हत्या कर लाश को मेजा-मांडा की सीमा पर भरारी गांव के पास हाईवे के किनारे फेंक दिया गया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची मांडा पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन


कुछ देर में मेजा पुलिस भी पहुंच गई। इसी बीच सीमा विवाद को लेकर दोनों थानों की पुलिस आपस में उलझ गई। मेजा के एसीपी विमल किशोर मिश्र के हस्तक्षेप पर मेजा पुलिस ने शव का पंचायतनामा कराकर आगे की कार्रवाई शुरू की तब जाकर मामला शांत हुआ। कारोबारी की हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मेजा पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


करछना थाना क्षेत्र के देवरी गांव के स्व. संगम लाल भारतीया के चार बेटों में तीसरे नंबर का पवन कुमार भारतीया गांव से कुछ दूर कटका बैरियर के पास दवा की दुकान चलाता था। रोज की तरह मंगलवार को भी पवन दवा घर से दुकान पर जाने के लिए बाइक से निकला। शाम को समय पर पवन घर नहीं लौटा तो परिजनों की बेचैनी बढ़ने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे भाई अनिल ने बताया कि रात में पवन का मोबाइल ऑन था। किसी दूसरे व्यक्ति ने फोन उठाया और बताया कि वह शौच के लिए निकले हैं। कुछ ही देर में नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया गया। फिर बात नहीं हुई। बुधवार सुबह मौत की सूचना मिली तो बदहवास हालत में मेजा-मांडा की सीमा पर भरारी गांव पहुंचे परिजन बिलखने लगे। 

इस बीच आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर शव रख चक्का जाम कर दिया, लेकिन दोनों थानों की पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया। बताया गया कि लाश चरी के खेत में पड़ी मिली थी। मौके पर सिरिंज मिली थी। हालांकि वहां पवन की न तो बाइक मिली और न ही मोबाइल फोन। पवन के गले में सूजन के साथ एक कान से ब्लड निकल रहा था। 

इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने गला दबाकर हत्या की है। मौके पर एसीपी विमल किशोर मिश्र के अलावा मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, मांडा थाने के कोतवाल संजय संधु और इंस्पेक्टर सुभाष यादव पहुंच गए थे। पत्नी गायत्री देवी और मां शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा है। 
 

दुर्घटना की जानकारी देने वाले युवक पर पुलिस को है संदेह
बुधवार सुबह एक युवक ने परिजनों को सूचना दिया था कि पवन का एक्सीडेंट हो गया है। इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी तो संदेह के निशाने पर वह युवक आ गया जिन्होंने परिजनों को सड़क दुर्घटना में पवन की जान जाने की सूचना दी थी। मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
 

दवा की दुकान खोलकर पूरे परिवार का बना था सहारा
पवन भारतीया बेहद मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था, जो गांव के पास में ही दवा की दुकान खोलकर पूरे परिवार का सहारा था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर थी। पवन दवा की दुकान चलाने के साथ गांव-गांव जाकर मरीजों का इलाज भी करता था। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। बदमाश हत्या करने के बाद उसकी बाइक और मोबाइल फोन को भी उठा ले गए। जिससे किसी प्रकार का क्लू पुलिस को न मिल सके। 

दवा कारोबारी की हत्या में तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर
मेजा पुलिस ने दवा कारोबारी की हत्या के आरोप में कचरी (करछना) के संजय शर्मा, आकाश गौत, सूरज और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले में वादी मृतक के छोटे भाई अनिल ने बताया कि इन्हीं आरोपियों ने मेरे भाई की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव मेजा-मांडा की सीमा पर फेंक दिया। बाद में सूचना दिया कि सड़क दुर्घटना में पवन की मौत हो गई है। मेजा के एसओ राजेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों के ठिकानों पर दविश दी गई, लेकिन वे घर छोड़कर फरार हैं।

करछना के दवा कारोबारी की लाश मेजा-मांडा की सीमा पर भरारी गांव के पास चरी के खेत में मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। मामले की जांच पड़ताल में मेजा पुलिस लगी है।- विमल किशोर मिश्र एसीपी मेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed