फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drones banned within three km radius of Air Force station

Prayagraj News: वायुसेना स्टेशन के तीन किमी परिधि में ड्रोन प्रतिबंधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Drones banned within three km radius of Air Force station
बमरौली स्थित वायुसेना स्टेशन के तीन किमी की परिधि में कोई भी वस्तु नहीं उड़ा सकेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। एडीएम सिटी मदन कुमार की ओर से इस बाबत आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

वायु सेना स्टेशन राष्ट्रीय राजमार्ग से लगा है। वहां से रेलवे लाइन भी गुजर रही है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में आबादी है। जबकि, मुख्यालय के चार किमी की परिधि में वायु सेना की महत्वपूर्ण संपत्तियां हैं। सेना की ओर से प्रशासन को पत्र लिखा गया है कि इन संपत्तियों को लक्ष्य करते हुए हवाई हमले से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

इसलिए पूरे क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया जाए। इसी परिपेक्ष्य में वायु सेना स्टेशन के तीन किमी की परिधि को प्रतिबंधित कर दिया गया है। एडीएम सिटी के आदेश के तहत प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन समेत अन्य कोई भी वस्तु नहीं उड़ा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed