{"_id":"5c45a2fdbdec2259e364d895","slug":"drone-camera-in-kumbh-prayagraj-sniper-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019ः ड्रोन से हो रही है मेले की निगरानी, स्नाइपर्स की कड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019ः ड्रोन से हो रही है मेले की निगरानी, स्नाइपर्स की कड़ी नजर
Mon, 21 Jan 2019 08:19 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 21 Jan 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
Drone in kumbh
पौष पूर्णिमा के स्नान के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेले की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जा रही है। अर्धसैनिक बलों के साथ पीएसी और पुलिस के जवान रविवार से ही तैनात कर दिए गए हैं। एनएसजी और एटीएस के कमांडो भी मेले में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
पर्व के मद्देनजर विशेष रूप से स्नाइपर्स को बुलाया गया है। स्नान पर्व पर अर्धसैनिक बलों की 37 कंपनियां तैनात की गई हैं। एसपी संगम समेत सभी घाटों की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जा रही है।
विज्ञापन
संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सादे वेष में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। एनएसजी और एटीएस के कमांडो भी लगातार गश्त कर रहे हैं।