{"_id":"5eef54358ebc3e42d6430cd3","slug":"drms-personal-secretary-slaps-group-d-employee18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज डीआरएम के पर्सनल सेक्रेटरी आपा खोया, ग्रुप डी कर्मचारी को मारे थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज डीआरएम के पर्सनल सेक्रेटरी आपा खोया, ग्रुप डी कर्मचारी को मारे थप्पड़
Sun, 21 Jun 2020 08:06 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के डीआरएम अमिताभ के पर्सनल सेक्रेट्री दिनेश शर्मा ने शनिवार को अपना आपा खो दिया। रेलवे माल गोदाम कॉलोनी में एक ग्रुप डी कर्मचारी द्वारा अपने परिवार के सदस्यों को क्वार्टर में बंद कर देने के बाद बाहर से दरवाजा सील कर देने के मामले में संबंधित कर्मचारी को उन्होंने थप्पड़ मारे और गालियां भी दी। सोशल मीडिया में इस प्रकरण का एक वीडियो भी वायरल हो गया है।
डीआरएम तक जब यह वीडियो पहुंचा तो उन्होंने कहां की उनके सचिव द्वारा किसी भी रेलकर्मी के ऊपर हाथ उठाना गलत है। इस मामले में सेक्रेटरी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है वीडियो शनिवार 20 जून का है। वॉल मैन के पद पर तैनात ग्रुप डी कर्मचारी मनीष कुमार का अपनी पत्नी से कुछ अनबन चल रही थी। इसे लेकर मनीष कुमार की पत्नी ने डीआरएम ऑफिस के सीनियर डीपीओ कार्यालय में अपनी शिकायत भी दर्ज कराई थी ।
शुक्रवार को भी उसकी पत्नी डीआरएम ऑफिस गई थी। वहां अफसरों के समझाने के बाद मनीष कुमार अपनी पत्नी को मालगोदाम कॉलोनी स्थित क्वार्टर संख्या 288 सीडी मैं ले आया था। रात भर मनीष अपने क्वार्टर में ही रहा लेकिन सुबह जल्दी उठकर उसने क्वार्टर के दरवाजे पर ताला मारने के साथ ही उसे बाहर से सील कर दिया । जबकि घर के अंदर उसकी पत्नी समेत कुल 3 महिलाएं थी।
विज्ञापन
सुबह पत्नी उठी तो दरवाजा न खुलने पर उसने शोर शराबा किया। कॉलोनी वालों ने भी दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन सील और ताला लगा होने की वजह से वह सब असफल रहे। लोगों ने इसकी जानकारी डीआरएम ऑफिस पहुंचाई। मौके पर डीआरएम के पीएस दिनेश शर्मा वेलफेयर इंस्पेक्टर आदि के साथ पहुंचे।
उन्होंने ग्रुप डी कर्मचारी से कहा कि वह अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकाले उन्हें बेवजह क्यों बंद करके रखा है। ग्रुप डी कर्मचारी मनीष द्वारा डीआरएम के पीएस द्वारा कही गई बात की अनदेखी कर दी गई। इस पर दिनेश शर्मा अपना आपा खो बैठे और उन्होंने उसे गाली बकने के साथ ही दो-तीन थप्पड़ भी जड़ दिए। उन्होंने डंडे से मारने की भी बात कही।
इस पूरे प्रकरण का वहां लोगों ने वीडियो भी बनाया। रविवार को यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद डीआरएम अमिताभ तक भी पहुंचा। बताया जा रहा है कि शनिवार को हुए इस प्रकरण के दौरान ही डीआरएम द्वारा संबंधित ग्रुप डी कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया। उधर ग्रुप डी कर्मचारी मनीष का कहना है कि उसने डीआरएम ऑफिस में 9 जून को अपना क्वार्टर खाली करने के लिए आवेदन किया था लेकिन निजी सचिव इस मामले में दिलचस्पी नहीं ले रहे थे।
"पर्सनल सेक्रेटरी को ग्रुप डी कर्मी पर हाथ नहीं उठाना चाहिए था । यह गलत है। निश्चित ही इस मामले में दिनेश शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिवार के सदस्यों को घर में बंद कर बाहर से दरवाजा सील कर दिए जाने के मामले में मनीष को सस्पेंड कर दिया गया है। अमिताभ ,डीआरएम ,प्रयागराज