फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drizzle of strong winds between the clouds

तेज हवाओं के बीच बादलों ने की बूंदाबांदी

Fri, 08 Apr 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 08 Apr 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Drizzle of strong winds between the clouds
मौसम - फोटो : demo
तापमान के लगातार चढ़ने और नमी कम होने से शहर में निमभन वायु दाब का केंद्र बन गया है। इससे पश्चिम की तेज हवाओं ने अपना दबाव बना रखा है। बुधवार से आसमान में छाए बादल शुक्रवार को भी पूरे दिन बने रहे।  जिले के कई इलाकों में धूल भरी हवाओं के साथ मामूली बूंदाबांदी भी हुई। 
विज्ञापन


बुधवार को सूरज आंख मिचौली करता रहा। बादलों के छाए रहने और तेज हवाओं के संग बूंदाबांदी से गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। दोपहर की धूप दो दिन पहले की तरह नहीं खली लेकिन तेज हवाओं के चलने से लोग परेशान हुए। हालांकि बादलों को देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें जरूर मोटी हो गईं। उनके मन में भय बना रहा कि बारिश हुई तो बची फसल भी चौपट हो जाएगी। हालांकि बादल बस बूंदाबांदी तक ही सीमित रहे।
विज्ञापन


आम दिनों की तरह बृहस्पतिवार की सुबह सूरज देवता ने दर्शन दिए लेकिन बादलों ने उन्हें दो घंटे बाद घेर लिया। इसके बाद तो वे दिन भर जमे रहे। कभी हवाएं तेज होतीं तो कभी धीमी। शाम को तो उसने अपनी रफ्तार बढ़ा दी। तेज हवाओं के चलने से बादलों ने कहीं-कहीं पर मामूली बूंदाबांदी कर दी। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक यह बादल एक-दो दिन में छट जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed