फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Driver's body found in truck cabin

Prayagraj News: ट्रक के केबिन में मिला चालक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Driver's body found in truck cabin
थरवई क्षेत्र के लखरावा गांव के सामने स्थित ढाबे पर खड़े मिनी ट्रक के केबिन में बुधवार को चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ढाबा मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को केबिन से बाहर निकलवाया। शव की पहचान राजू (50) पुत्र बनी सिंह गांव भोजपुर थाना छर्रा जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात चालक वाराणसी की ओर से ट्रक लेकर आया था। ढाबे के किनारे ट्रक लगाकर वह सो गया। बुधवार सुबह कुछ लोगों ने ट्रक के केबिन में जाकर देखा तो वह मृत पड़ा था। इंस्पेक्टर थरवई संतोष कुमार पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed