{"_id":"6867cbe6d1641afb8d002f15","slug":"driver-murdered-by-slitting-his-throat-in-broad-daylight-angry-people-blocked-rewa-highway-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सरेराह चालक की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने रीवा राजमार्ग पर किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सरेराह चालक की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने रीवा राजमार्ग पर किया चक्काजाम
Fri, 04 Jul 2025 06:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 04 Jul 2025 06:11 PM IST
सार
महेवा गेट के समीप शुक्रवार की शाम 4:30 बजे एक ट्रैक्टर चालक को धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने रीवा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस लोगों को समझाने में लगी है।
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद नैनी में रीवा मार्ग पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महेवा गेट के समीप शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे एक ट्रैक्टर चालक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने रीवा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस लोगों को समझाने में लगी है।
विज्ञापन
नैनी थाना क्षेत्र के वल्दि का पूरा मोहब्बतगंज निवासी शिबू उर्फ अरशद अली (35) पुत्र तस्लीम शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे महेवा गेट के समीप किसी से पैसा लेने गया था। वह ई-रिक्शा उसके हाथ बेचा था। उसी का बकाया लेने के लिए पहुंचा था। उसी दौरान विवाद होने पर चार लोगों ने चाकू से गले और सीने पर कई वार कर दिए, जिससे वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। लोग उसे स्थानीय अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन