फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drains in Salori are crying out for cleaning, as residents are haunted by the fear of waterlogging.

Prayagraj News: सलोरी में सफाई को तरस रहे नाले, लोगों को सता रहा जलभराव का डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Drains in Salori are crying out for cleaning, as residents are haunted by the fear of waterlogging.
छोटा बघाड़ा के सलोरी स्थित नाला गंदगी से बजबजा रहा है। नाले में करीब डेढ़ मीटर से अधिक मोटी सिल्ट जमा हो गई है। ऐसे में स्थानीय लोगों को मानसून में जल भराव होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

सलोरी के ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के पास स्थित नाले के आसपास कई आवासीय भवन, कार्यालय व गेस्ट हाउस स्थित हैं। बरसात में गंदगी जमा होने से नाले का पानी सड़क पर बहने लगता है। इससे जल भराव की स्थित पैदा हो जाती है। साथ ही नाले का पानी लोगों के घरों में पहुंच जाता है।
विज्ञापन

लोगों को उम्मीद थी कि इस बार नगर निगम समय रहते नालों की सफाई का काम शुरू कर देगा। लेकिन अब तक सफाई के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।

इनसेट
20 अप्रैल से शुरू होना था काम
नगर निगम की तरफ से नाले व नालियों की सफाई का काम 20 अप्रैल से शुरू होना था। लेकिन, अब जाकर आधी-अधूरी टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया गया है। बता दें कि पहली बार नगर निगम ने जैम पोर्टल के आधार पर टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया है। इस बार सभी जोन में नाले व नालियों की सफाई का काम 10 लाख रुपये से अधिक लागत में किया जाएगा। नगर निगम के 100 वार्डों में करीब 700 छोटे व बड़े नाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
टेंडर पर रस्साकशी
टेंडर प्रक्रिया पर एक बार फिर से नगर निगम के अधिकारियों व पार्षदों में रस्साकशी शुरू हो गई है। नगर निगम ने जोन के आधार पर नालों की सफाई का काम बांटा है, तो वहीं कई पार्षद अभी भी इस प्रक्रिया को मानने से इंकार कर रहे हैं। ऐसे में चार पार्षदों ने अपने वार्ड में कर्मचारी लगाकर नालों की सफाई कराने की बात कही है। जिसे नगर निगम ने स्वीकार कर लिया है। लेकिन जोन के आधार पर नाले व नालियों की सफाई को लेकर कई पार्षदों में नाराजगी बनी हुई है।


वर्जन
नाले व नालियों की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। इस बार जोन के आधार पर वार्डों में सफाई कराई जाएगी। अगले 10 दिनों में नालों की साफ सफाई का काम शुरू हो जाएगा। दीपेंद्र कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed