फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drains choked, water on the road... this is the story of Rerua

Prayagraj News: नालियां चोक, रास्ते पर पानी... रेरुआ की यही कहानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Drains choked, water on the road... this is the story of Rerua
भगदेवरा बाजार मार्ग पर रेरुआ गांव में चोक नालियों से जमा कीचड़ व बह रहा पानी।
मंसूराबाद। शृंग्वेरपुर धाम विकासखंड के ग्राम पंचायत रघुवंशपुर उर्फ रेरुआ गांव की नालियां सफाई के अभाव में चोक हो गई। जिस वजह से गंदा पानी सड़क पर फैल गया और राहगीरों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने नालियों की सफाई कराए जाने की मांग जिला विकास अधिकारी से की है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि रघुवंशपुर उर्फ रेरुआ लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के दोनों ओर बसा है। क्षेत्र के भगदेवरा, लाई, खरगापुर, बेरावां, दुखी का पूरा, खिरऊ का पूरा, भड़वन का पूरा को जोड़ने वाला पारथपुर उर्फ भगदेवरा बाजार मार्ग रेरुआ गांव के बीच से गुजरता है। रेरुआ में चोक नालियों की वजह से सड़क पर जलजमाव हो गया है।
विज्ञापन

रेरुआ गांव के पूर्व प्रधान मुन्नू लाल, सुनील गौतम, लाई के कैलाश यादव बताते हैं नालियों की सफाई ही नहीं की जाती इसलिए कीचड़ और पानी सड़क पर भरकर बह रहा है। भगदेवरा के अमित सिंह ने विधायक गुरु प्रसाद मौर्य से भी शिकायत की। शृंग्वेरपुर धाम के एडीओ पंचायत रामवीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। सड़क पर ओवरलोड डंपर के चलने से नाली ही ध्वस्त हो गई है। मरम्मत कर सड़क और नाली की सफाई की कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed