फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DR. SP Singh Patel declared SP MLC candidate from Allahabad-Jhansi section graduate seat

UP : डॉ. एसपी सिंह पटेल इलाहाबाद-झांसी खंड एमएलसी स्नातक सीट से सपा के प्रत्याशी घोषित

Fri, 26 Aug 2022 07:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Aug 2022 07:01 PM IST
सार

पार्टी ने उन्हें चुनाव से एक साल से भी पहले उम्मीदवार घोषित कर दिया था। ऐसे में डॉ. मान सिंह को मतदाता बनाने और संपर्क के लिए पर्याप्त समय मिल गया था। इसी रणनीति पर चलते हुए करीब छह महीने पहले डॉ. एसपी सिंह पटेल की उम्मीदवारी घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन
DR. SP Singh Patel declared SP MLC candidate from Allahabad-Jhansi section graduate seat
Prayagraj News : डॉ. एसपी सिंह पटेल, इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट से सपा प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगले वर्ष फरवरी में प्रस्तावित शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के लिए सपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने सैदाबाद के डॉ. एसपी सिंह पटेल को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। डॉ. एसपी सिंह को मतदाता बनाने और संपर्क के लिए करीब छह महीने का वक्त मिलेगा।इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से ही सपा के डॉ. मान सिंह एमएलसी हैं।

विज्ञापन



पार्टी ने उन्हें चुनाव से एक साल से भी पहले उम्मीदवार घोषित कर दिया था। ऐसे में डॉ. मान सिंह को मतदाता बनाने और संपर्क के लिए पर्याप्त समय मिल गया था। इसी रणनीति पर चलते हुए करीब छह महीने पहले डॉ. एसपी सिंह पटेल की उम्मीदवारी घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन



मुट्ठीगंज स्थित डॉ. केपी जायसवाल इंटर कॉलेज में वाणिज्य के प्रवक्ता डॉ. एसपी सिंह पटेल ने ही डॉ. मान सिंह के चुनाव का प्रबंधन संभाल रखा था। इसके अलावा वह सात वर्षों से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और शिक्षकों की नियुक्ति समेत कई आंदोलनों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन्हीं उपलब्धियों का उन्हें उम्मीदवारी के रूप में इनाम मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षक निर्वाचन चुनाव के लिए प्राथमिक से विश्वविद्यालय तक के शिक्षक मतदाता बन सकते हैं। इसके लिए हर बार नई मतदाता सूची बनती है। एक अक्तूबर से मतदाता सूची बनाए जाने की बात कही जा रही है। पिछले चुनाव में 25 हजार से अधिक मतदाता थे। इस बार 40 हजार से अधिक मतदाता होने की बात कही जा रही है। ऐसे में पूरा चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी की रणनीति पर निर्भर होता है।


जो प्रत्याशी और दल अपने अधिक मतदाता बनाने में सफल होते हैं उनकी जीत की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में मतदाता बनाने और संपर्क के लिए समय का महत्व बढ़ जाता है। डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि मतदाता बनाने के लिए शिक्षकों से संपर्क किया जा रहा है। अन्य तैयारी भी शुरू कर दी गईं हैं।

शिक्षकों के बीच है पहुंच
डॉ. एसपी सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीकॉम, एमकॉम और पीएचडी की है। इसके अलावा अर्थशास्त्र विषय से परास्तनातक, एमबीए तथा बीएड भी हैं। वह शिक्षकों के बीच लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और वर्तमान में सपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव हैं।


इलाहाबाद-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शामिल हैं 10 जिले
इलाहाबाद-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर और जालौन जिले शामिल हैं। मतदान सभी जिलों में होगा लेकिन नामांकन एवं मतगणना की प्रक्रिया झांसी में पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed