{"_id":"61d5ef0685d6fb522568a950","slug":"dr-murli-manohar-joshi-s-birthday-allahabad-news-ald324324774","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. मुरली मनोहर जोशी का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. मुरली मनोहर जोशी का जन्मदिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राज्यपाल के आवास पर मना डा. जोशी का जन्मदिन
0 केशरीनाथ के आवास पर डा. जोशी पर समर्पित विशेषांक का हुआ लोकार्पण
प्रयागराज। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. मुरली मनोहर जोशी का 88 वां जन्मदिन पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास पर मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल ने डा. जोशी पर समर्पित एक विशेषांक का लोकार्पण किया।
पूर्व राज्यपाल ने जन्मदिन के मौके पर डा. जोशी से जुड़े कई संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के विकास में डा. जोशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने डा. जोशी द्वारा किए गए तमाम कार्यों को भी गिनाया। कहा कि डा. जोशी ने प्रयागराज जिले को देश के अग्रणी शहरों में शामिल करवाया। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष रणजीत सिंह, देवेंद्र नाथ मिश्र, डा. संतोष जैन, राजीव सिंह, प्रबोध मानस आदि ने भी डा. जोशी के साथ बिताए पल के बारे में बताया। पार्टी पदाधिकारियों ने उनकी लंबी आयु की कामना की। वहीं दूसरी ओर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य , कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, पूर्व मंत्री डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर आदि ने भी डा. जोशी के दीर्घायु और स्वस्थ रहने की प्रार्थना की।