फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DR. Kalam's personality the most inspiring for young people

डॉ. कलाम का व्यक्तित्व युवाओं के लिए सर्वाधिक प्रेरक

Wed, 29 Jul 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 29 Jul 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
DR. Kalam's personality the most inspiring for young people
इलाहाबाद। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर विभिन्न राजनीति संगठनों की ओर से मंगलवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान डॉ. कलाम को आदर्श शिक्षक, प्रख्यात वैज्ञानिक, मिसाइल मैन के रूप में याद किया गया। सुभाष चौराहा पर मोमबत्ती जलाकर डॉ.कलाम को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि परमाणु बम के परीक्षण में उनकी अहम भूमिका थी। उन्होंने शून्य से शिखर तक पहुंचकर कीर्तिमान स्थापित किया। भाजपा की शोक सभा में जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवेदी ने कहा कि वे आम जनता के राष्ट्रपति थे।
विज्ञापन


सभा में राजेंद्र पांडेय, राजेश शुक्ला, विभवनाथ भारती, कुंवर मृगेंद्र सिंह आदि शामिल थे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हैदर अब्बास ने की। भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के बाद डॉ. कलाम का व्यक्तित्व युवाओं के लिए सर्वाधिक प्रेरक होगा। भाजपा पार्षद गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में कीडगंज में हुई शोक सभा में डॉ. कलाम ने सारा जीवन राष्ट्र को समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महानगर की ओर से पार्टी कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर कलाम को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय ने की। इसमें देवेंद्र नाथ मिश्र, कमलेश कुमार, रमेश ओझा, शैलेंद्र मिश्र आदि शामिल थे।
शहर कांग्रेस सेवा दल की जवाहर स्क्वायर में हुई बैठक में कार्यवाहक मुख्य संगठक पारस नाथ विश्वकर्मा एवं आईआईसी के सदस्य शेखर बहुगुणा ने कलाम के निधन पर दुख जताया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव मुुकुंद तिवारी ने कहा कि डॉ.कलाम का पूरा जीवन देश की प्रगति केलिए समर्पित रहा। प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड की ओर से सुभाष चौराहा पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इसमें हसीब अहमद, श्रीचंद्र दुबे, अफसर महमूद, महताब खां, अजीत पासी, सुशील कुमार आदि शामिल थे।

सपा के जार्जटाउन स्थित कार्यालय में हुई शोक सभा में जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव ने कहा कि डॉ.कलाम आखिरी समय तक छात्रों को अपने अनुभव एवं ज्ञान को को बांटते रहे। सभा में गुलाब सिंह यादव, विनय कुशवाहा, इंद्र नाथ मिश्रा, दिनेश पटेल आदि मौजूद थे। चौक स्थित महानगर कार्यालय में हुई सभा में अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने डॉ.कलाम जैसे लोग विरले ही होते हैं।

अल्पसंख्यक सभा महानगर अध्यक्ष शाहिद प्रधान भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया। सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इसराइल की अध्यक्षता में जार्जटाउन कार्यालय में हुई सभा में डॉ. कलाम के निधन पर दुख प्रकट किया गया। सपा शहर उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र यादव ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया। आम आदमी पार्टी, अपना दल, राष्ट्रीय समता पार्टी, वसेरा संस्था, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, बसपा नेता रमेश चंद्र केसरवानी आदि की ओर से भी डॉ. कलाम को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।


नगर निगम में मंगलवार को डॉ.कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद नगर निगम कार्यालय बंद कर दिया गया। सदन हाल में आयोजित शोक सभा में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि डॉ.कलाम महान कर्मयोगी थे। उन्होंने जीवनपर्यंत कर्म किया। चुम्बकीय व्यक्तित्व के धनी डॉ.कलाम देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सभा में पार्षदों साथ निगम के सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed