फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dr. Joshi Bole Prayagraj has heart relationship, I will be here

डॉ. जोशी बोले प्रयागराज से है दिल का रिश्ता, आता रहूंगा

Sat, 06 Jul 2019 09:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Dr. Joshi Bole Prayagraj has heart relationship, I will be here
Dr. Joshi Bole Prayagraj has heart relationship, I will be here - फोटो : CITY DESK
डा. जोशी बोले प्रयागराज से है दिल का रिश्ता, आता रहूंगा
विज्ञापन

0 पत्नी तरला जोशी के साथ डा. मुरली मनोहर जोशी का प्रयागराज को अलविदा
0 डा. जोशी के घर पहुंचे उनके समर्थक और भाजपाई
प्रयागराज। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. मुरली मनोहर जोशी ने प्रयागराज और ‘अंगिरस ’ जहां उन्होंने अपने जीवन के 50 से ज्यादा वर्ष गुजारे, उसे शनिवार को अलविदा कह दिया। सुबह टैगोर टाउन पर डा. जोशी को विदा देने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। तमाम लोगों की आंखें नम भी रही। जोशी भी भावुक हुए और अपनी पत्नी तरला जोशी के साथ कार में बैठकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रयागराज से उनका दिल का रिश्ता है। इसलिए यहां आता रहूंगा।

सुबह ही टैगोर टाउन में डा. जोशी को विदा देने के लिए लोग पहुंचने शुरू हो गए। डा. जोशी ने भी किसी को निराश नहीं किया। वे सभी से मिले। इस दौरान उनके पड़ोसी डा. एलएस ओझा भावुक हुए तो डा. जोशी ने उनके कंधे पर हाथ रख दिया। यह देख भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राघवेंद्र मिश्र और उनके पीए बृजेश गुप्त की भी आंखें नम हो गईं। पूर्व एसएसपी लाल जी शुक्ला, मृत्युंजय तिवारी, देवेंद्र नाथ मिश्र, अश्विनी पटेल समेत तमाम भाजपा नेता एवं अन्य लोग भी डा. जोशी को विदा करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। एयरपोर्ट छोड़ने के लिए भी काफी संख्या में लोग गए। वहां भी यमुनापार अध्यक्ष शिवदत्त पटेल, सुबोध सिंह आदि ने उनका स्वागत किया। भाजपा नेता सुबोध सिंह डा. जोशी के ही साथ दिल्ली रवाना हुए। बताया जा रहा है कि इसी माह डा. जोशी अपना बंगला खाली कर देंगे। उनकी छोटी बेटी यहां 20 जुलाई के बाद आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed