डॉ. बंसल हत्याकांड: खुलेंगे अनसुलझे राज, शूटर के खिलाफ बी वारंट जारी
- लखनऊ जेल में कराया गया तामील, नैनी जेल लाकर पुलिस करेगी पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के बहुचर्चित हत्याकांड में से एक डॉ. एके बंसल हत्याकांड के अनसुलझे राज अब जल्द ही खुलेंगे। डॉक्टर की हत्या में शामिल होने के आरोपी शूटर शोएब के खिलाफ कीडगंज पुलिस ने बी वारंट जारी करा लिया है। साथ ही इसे लखनऊ जेल जाकर तामील भी करवा दिया है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट की अनुमति मिलते ही शूटर को नैनी जेल लाया जाएगा, जहां उससे पूछताछ कर अन्य राज उगलवाए जाएंगे।
जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉक्टर बंसल हत्याकांड का खुलासा बीते 5 अप्रैल को एसटीएफ ने किया था। टीम ने वारदात को अंजाम देने वाले दो शूटरों में से एक शोएब को लखनऊ में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे लखनऊ जेल में ही निरुद्ध कर दिया गया था। खुलासे के वक्त एसटीएफ अफसरों ने बताया था कि बिहार के एडमिशन माफिया आलोक ने जेल में बंद दिलीप मिश्रा, अख्तर कटरा के जरिए प्रतापगढ़ निवासी अबरार मुल्ला से संपर्क किया और फिर उसके ही माध्यम से शूटर शोएब, मकसूद उर्फ जैद और यासिर को 70 लाख में हत्या की सुपारी दी।
दिलीप और अख्तर जेल में हैं जबकि यासिर की हत्या खुद अन्य दोनों शूटरों ने ही रुपयों के विवाद में कर दी थी। मामले में आलोक, मकसूद और अबरार वांछित हैं। इनकी तलाश में एसटीएफ के साथ ही मामले की विवेचना में जुटी कीडगंज पुलिस भी जुटी है। जिसने हत्याकांड से संबंधित राज के खुलासे के लिए शूटर शोएब के खिलाफ कोर्ट से बी वारंट जारी कराया है। साथ ही इसे लखनऊ जेल जाकर तामीला भी करवा दिया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि कोर्ट की अनुमति मिलते ही शोएब को नैनी जेल लाया जाएगा। इसके बाद कस्टडी रिमांड पर लेकर उससे फरार आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। साथ ही हत्याकांड से संबंधित अन्य राज उगलवाए जाएंगे।