फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dr. Ashish Srivastava becomes director of SSC Central Region

Prayagraj News: एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक बने डॉ.आशीष श्रीवास्तव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ashish Srivastava becomes director of SSC Central Region
एसएससी के नवनियुक्त क्षेत्रीय निदेशक डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव।
उत्तराखंड कैडर के आईएएस अफसर डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मध्य क्षेत्र का निदेशक बनाया गया है। वह दीपावली बाद कार्यभार ग्रहण करेंगे। मूलत: जाैनपुर के रहने वाले डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव 2011 बैच के आईएएस हैं। उनकी शिक्षा-दीक्षा वाराणसी में हुई।
विज्ञापन

यूपीएससी में चयनित हुए तो उन्हें उत्तराखंड कैडर मिला। वह देहरादून के डीएम और स्मार्ट सिटी के सीईओ रह चुके हैं। इसके अलावा कई और प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं। वर्तमान में वह उच्च शिक्षा विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी हैं। एसएससी मध्य क्षेत्र प्रयागराज में क्षेत्रीय निदेशक का पद दो अक्तूबर से खाली है। यहां पर आठ वर्ष तक क्षेत्रीय निदेशक रहे आईटीएस राहुल सचान अपने मूल विभाग दूरसंचार में चले गए हैं। उनके कार्यमुक्त होने के बाद एसएससी ने चयन प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन

25 अक्तूबर को परिणाम जारी किया और डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव का चयन हुआ। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार से अनुमति के बाद ही वहां से कार्यमुक्त होकर दीपावली के बाद एसएससी में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed