{"_id":"676941c7ed466cfb2a01331b","slug":"dr-ajay-pal-sharma-becomes-additional-police-commissioner-of-prayagraj-brother-amit-pal-is-pda-vc-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : डॉ. अजय पाल शर्मा प्रयागराज के बने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भाई अमित पाल हैं पीडीए वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : डॉ. अजय पाल शर्मा प्रयागराज के बने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भाई अमित पाल हैं पीडीए वीसी
Mon, 23 Dec 2024 04:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 23 Dec 2024 04:26 PM IST
सार
यूपी पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में विख्यात आईपीएस डॉ. अजय पाल शर्मा को प्रयागराज कमिश्नरेट में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। रविवार को डीजी कानून-व्यवस्था एवं कार्मिक अमिताभ यश ने आदेश जारी किया।
विज्ञापन
डॉ. अजय पाल शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में विख्यात आईपीएस डॉ. अजय पाल शर्मा को प्रयागराज कमिश्नरेट में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। रविवार को डीजी कानून-व्यवस्था एवं कार्मिक अमिताभ यश ने आदेश जारी किया। इससे पहले डॉ. अजय जौनपुर में बतौर पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। संभावना है कि वह बुधवार तक पदभार ग्रहण कर लेंगे।
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में जन्मे वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अफसर डॉ. अजय पाल शर्मा को उनकी तेजतर्रार कार्यशैली और अपराधियों के खिलाफ बिना रुके अभियान चलाने के लिए सिंघम, दबंग और दी रियल कमांडर के उपनाम से जाना जाता है। वह डायल-112 के एसपी का चार्ज संभालने के अलावा सहारनपुर, गाजियाबाद, हाथरस और नोएडा जैसे जिलों में तैनात रह चुके हैं।
विज्ञापन
जौनपुर में अपने लगभग 20 महीने के कार्यकाल में 70 से अधिक एनकाउंटर किए हैं। जिसमें तीन बेहद खूंखार बदमाशों का सफाया किया गया। बता दें कि उनके भाई अमित पाल शर्मा प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। रविवार को यूपी पुलिस विभाग में रविवार को 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं।
विज्ञापन