फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Doubt remains over the closure of Phaphamau bridge, date may be extended

Prayagraj : फाफामऊ पुल के बंद होने पर संशय बरकरार, बढ़ सकती है तिथि

Thu, 04 Sep 2025 07:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Sep 2025 07:15 PM IST
सार

लखनऊ से प्रयागराज आने के लिए गंगा नदी पर बने फाफामऊ चंद्रशेखर आजाद पुल के बंद होने पर संशय बरकरार है। मरम्मत कार्य के लिए नौ सितम्बर से 15 दिनों के लिए पुल पर यातायात पूर्णतया बंद किया जाना था।

विज्ञापन
Doubt remains over the closure of Phaphamau bridge, date may be extended
फाफामऊ ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ से प्रयागराज आने के लिए गंगा नदी पर बने फाफामऊ चंद्रशेखर आजाद पुल के बंद होने पर संशय बरकरार है। मरम्मत कार्य के लिए नौ सितम्बर से 15 दिनों के लिए पुल पर यातायात पूर्णतया बंद किया जाना था। लेकिन त्योहारी सीजन व बच्चों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा को देखते हुए अब इस तिथि के आगे बढ़ाने की संभावना अधिक है।

विज्ञापन


ऐसे में पुल कब से कब तक बंद होना है, इस पर जिला प्रशासन की तरफ से एक से दो दिन में निर्णय लिया जा सकता है। बता दें कि फाफामऊ पुल पर सात एक्सपेंशन ज्वाइंट को ठीक किया जाना है। यह कार्य हर तीन से चार वर्षों में एक बार होता है। पुल पर यातायात बंद करने के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया था। जिसके बाद पुल को नौ सितम्बर से 15 दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन पितृपक्ष, नवरात्र, दशहरा व दीपावली के पर्व को देखते हुए फिलहाल पुल के बंद होने पर सहमति नहीं बन पा रही है। इसके अलावा बच्चोंं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इस कारण पुल को अभी बंद न करने की बात कही जा रही है। इससे पहले इस पुल की मरम्मत का काम 2022 में हुआ था। ऐसे में तीन साल के अंदर पुन: पुल की मरम्मत होनी है।

विज्ञापन

 

इस बार पीपापुल की भी नहीं है व्यवस्था

2022 में जब इस पुल को मरम्मत के लिए बंद किया गया था, तब दो पहिया वाहनों के लिए पुल खुला रहा था। वहीं चार पहिया छोटे वाहनों के लिए गंगा नदी पर पीपा पुल को विकल्प के तौर पर दिया गया था। बाकी ट्रक व बस के लिए सहसों मार्ग उपलब्ध कराया गया था। मगर इन सबके बावजूद भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। क्योंकि फाफामऊ पुल पर रोजाना हजारों वाहनों का आवागमन होता है। वहीं इस बार सिर्फ सहसों मार्ग यातायात के लिए खुला रखा गया है। जिसकी वजह से लोगों को जाम की समस्या का अधिक सामना करना पड़ सकता है और लोगों को अतिरिक्त समय और दूरी का सामना भी करना पड़ेगा। इसके अलावा लखनऊ, अयोध्या, फैजाबाद, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, गोंडा, बस्ती बहराइच, गोरखपुर, रायबरेली व ऊंचाहार सहित अन्य शहरों से आने वालों लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वर्जन पुल के बंद होने पर फिलहाल अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इस पर विचार-विमर्श चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही पुल की मरम्मत को लेकर तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। - आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed