फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Double Murder Revealed: Brother-in-law committed an incident with companions

डबल मर्डर का खुलासा : प्रेम प्रसंग में की गई थी हत्या, साले-बहनोई गिरफ्तार

Wed, 11 Aug 2021 10:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Aug 2021 10:57 PM IST
सार

  • दोनों युवकों को पहले पिलाई शराब, फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने भेजा जेल
  • घटना में शामिल फरार आरोपियों की तलाश तेज, बदनामी से परेशान थे युवती के परिजन

विज्ञापन
Double Murder Revealed: Brother-in-law committed an incident with companions
pratapgarh news : डबल मर्डर के आरोपी। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

पट्टी कोतवाली के सपहाछात में दोहरे हत्याकांड का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज युवती के पिता ने अपने साले और दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पहले दोनों युवकों को बुलाकर शराब पिलाई। फिर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में शामिल दो आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये इनाम दिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि सोमवार की सुबह सपहाछात गांव में शिवभोले व रवींद्र की लाश मिली थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस की चार टीमें घटना का खुलासा करने के लिए लगाई गई थीं। मंगलवार की रात मुजाही बाजार में पुलिस टीम ने सुभाष निवासी सपहाछात थाना पट्टी व योगेंद्र निवासी कोथरा थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर को दबोच लिया।
विज्ञापन


योगेंद्र सुभाष का बहनोई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि रविवार की रात उन लोगों ने अपने दो साथियों की मदद से रवींद्र व शिवभोले को खेत में बुलाया। दोनों को शराब पिलाई। बातचीत के दौरान दोनों उन लोगों से विवाद करने लगे। इसके बाद उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। योगेंद्र की अविवाहित बेटी से रवींद्र देर रात तक बात करता था। तरह-तरह से अफवाह भी फैलाता रहता था। जिससे समाज में बदनामी हो रही थी। कई बार रवींद्र को रोका गया, लेकिन वह मान नहीं रहा था। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 48 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करने वाली टीम में शामिल एएसपी पूर्वी व सीओ रानीगंज को प्रशस्ति पत्र और पट्टी कोतवाल व उनकी टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed