फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Double gift to Sangam city, Amrit Bharat will run for Pune and Mumbai

Prayagraj : संगम नगरी को दोहरी सौगात, पुणे और मुंबई के लिए चलेगी अमृत भारत

Sat, 25 Apr 2026 06:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Apr 2026 06:11 PM IST
सार

पीएम मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। पुणे और मुंबई के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव रहेगा।

विज्ञापन
Double gift to Sangam city, Amrit Bharat will run for Pune and Mumbai
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : एएनआई

विस्तार

पीएम मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। पुणे और मुंबई के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव रहेगा।

विज्ञापन


बनारस से पुणे के हडपसर तक जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन रोजाना होगा। ट्रेन ज्ञानपुर रोड होते हुए प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहरने के बाद फतेहपुर, गोविंदपुरी, उरई, झांसी, बीना और रानी कमलापति भोपाल, नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर, दौंड कर्ड लाइन होते हुए ट्रेन अगले दिन हडपसर पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ट्रेन अयोध्या से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच साप्ताहिक रूप से संचालित होगी। ट्रेन सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, कल्याण, ठाणे के रास्ते मुंबई पहुंचेगी। प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन 10 मिनट रुकेगी। इसकी समय सारिणी एक-दो दिन में जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे, जो फूल-मालाओं के साथ नई ट्रेनों का स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed